आमिर खान की बेटी इरा खान और उनके मंगेतर नूपुर शिखरे पैपराजी को देख घबराये, इस हरकत पर बोले नो ब्रो

Aamir Khan Daughter Ira Khan: आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड और जिम ट्रेनर नूपुर शिखरे से कुछ समय पहले सगाई की थी। वहीँ अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है जहाँ ये कपल मुंबई की सड़कों पर एक साथ नज़र आ रहा है।

Written By :  Shweta Srivastava
Update: 2023-01-06 08:06 GMT

Aamir Khan Daughter Ira Khan (Image Credit-Social Media) 

Aamir Khan Daughter Ira Khan: आमिर खान की बेटी इरा खान और उनके लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे ने 18 नवंबर, 2022 को मुंबई में सगाई की थी। वहीँ अब दोनों को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। दोनों कासुअल ऑउटफिट में नज़र आये लेकिन पैपराजी को देख नूपुर काफी चौंक गए और इसके बाद उन्होंने जो किया आप भी देखिये इस वीडियो में।

पैपराजी से घबराये इरा खान के मंगेतर नूपुर शिखरे

आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड और जिम ट्रेनर नूपुर शिखरे से कुछ समय पहले सगाई की थी। वहीँ अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है जहाँ ये कपल मुंबई की सड़कों पर एक साथ नज़र आ रहा है। कुछ समय पहले ही दोनों की सगाई हुई थी जिसके बाद दोनों की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। इसके बाद इरा खान ने अपने स्पेशल डे से एक मनमोहक वीडियो और फोटोज शेयर की थीं। जिन्होंने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। दोनों की सगाई में आमिर खान, किरण राव, इमरान खान, आशुतोष गोवारिकर, फातिमा सना शेख और कई हस्तियां शामिल हुईं थीं।

इरा और उनके मंगेतर नूपुर शिखरे को एक साथ मुंबई की सड़कों पर टहलते हुए स्पॉट किया गया ,पैपराजी को देखकर जहाँ इरा नार्मल थीं वहीँ नूपुर अचानक सभी को देख चौंक गए और फोटोज और वीडियो के लिए मना करने लगे और बोले, 'नो नो ब्रो।' इरा के कुछ कहने पर वो आगे बढे इसके बाद इरा को एक पैपराजी ने न्यू ईयर विश किया जिसका जवाब इरा सहजता से दिया और दोनों आगे चले गए।


आमिर खान और उनकी पहली पत्नी, रीना दत्ता ने 1997 में अपनी बेटी इरा खान का स्वागत किया। इरा की लम्बी चौड़ी फैन फॉलोइंग हैं, और उनकी लोकप्रियता किसी से कम नहीं है। जहां उनके फैंस उनके बॉलीवुड में डेब्यू का इंतजार कर रहे थे, वहीं स्टार किड ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अपने अभिनेता-पिता, आमिर के नक्शेकदम पर चलने के बजाय, इरा ने एक निर्देशक के रूप में कैमरे के पीछे खुद के लिए एक जगह बनाई। आपको बता दें कि इरा ने साल 2019 में थिएटर प्रोडक्शन, यूरिपिड्स मेडिया के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी।

Tags:    

Similar News