Aamrapali Dubey की निरहुआ हिंदुस्तानी 4 का फर्स्ट पोस्टर आउट, अंग्रेजी मेम के प्यार में फंसे Nirahua

Nirahua Hindustani 4 : आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्म "निरहुआ हिंदुस्तानी 4" की पहली झलक सामने आ चुकी है, आइए आपको भी दिखाते हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-07-31 11:22 GMT

Nirahua Hindustani 4 (Photo- Social Media)

Nirahua Hindustani 4 First Look Poster Out: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसी ऑनस्क्रीन जोड़ियां बनीं हुईं हैं, जो पर्दे पर धमाल मचा देती हैं। कुछ जोड़ियां तो टूट चुकीं हैं, वहीं कुछ जोड़ियां सालों बाद भी दर्शकों की पसंदीदा बनीं हुईं हैं, उन्हीं में से एक जोड़ी है आम्रपाली दुबे और निरहुआ की। इनकी जोड़ी भोजपुरी पर्दे पर इतनी हिट है कि महज नाम से ही इनकी फिल्में और गाने हिट हो जाते हैं। जी हां! वहीं अब इस जोड़ी की मच अवेटेड फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आ चुका है। बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्म "निरहुआ हिंदुस्तानी 4" की पहली झलक सामने आ चुकी है, आइए आपको भी दिखाते हैं।

निरहुआ को हुआ अंग्रेजी मेम से प्यार

भोजपुरी की आने वाली फिल्म "निरहुआ हिंदुस्तानी 4" का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है, जो बेहद कमाल का है। निरहुआ ने खुद पोस्टर के अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। पोस्टर में आप देख सकते हैं कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ के साथ ही पोस्टर में एक अंग्रेजी मेम भी नजर आ रहीं हैं। यहां देखें पोस्टर -

पोस्टर देख उत्साहित हुए फैंस

"निरहुआ हिंदुस्तानी" के चौथे पार्ट से जुड़ी डिटेल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और अब मेकर्स द्वारा फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस अपनी उत्सुकता जाहिर करने में जुट चुके हैं। बहुत से फैंस जहां फिल्म की पूरी टीम को बधाई दे रहें हैं, वहीं कुछ फैंस अपनी फीलिंग बयां कर रहें हैं कि वे फिल्म का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। बताते चलें कि "निरहुआ हिंदुस्तानी" फिल्म के अब तक तीन पार्ट आ चुके हैं और तीनों ही ब्लॉकबस्टर रहे, वहीं अब चौथा पार्ट में पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है।

कब रिलीज होगी निरहुआ हिंदुस्तानी 4

निरहुआ हिंदुस्तानी 4 का फर्स्ट लुक पोस्टर तो सामने आ चुका है, लेकिन मेकर्स ने अब तक ये ऐलान नहीं किया है कि फिल्म कब तक रिलीज होगी। बताते चलें कि इस फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है, आम्रपाली दुबे और निरहुआ के अलावा इस फिल्म में अमित शुक्ला, अयाज खान, किरण यादव और अभिषेक कुमार जैसे कलाकार हैं। वहीं भोजपुरी अभिनेता प्रवेश लाल यादव भी स्पेशल अपीयरेंस देते दिखाई देंगे। जानकारी के लिए बता दें कि प्रवेश लाल यादव और अभिषेक कुमार फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

Tags:    

Similar News