अभिषेक बच्चन का सपोर्ट: इस एक्ट्रेस का किया बचाव, ट्रोलर्स को दिया ऐसा जवाब...

जिस पर अब अभिषेक बच्चन की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। अभिषेक बच्चन ने प्राची देसाई की कड़ी मेहनत के लिए उनकी तारीफ की है, जिसपर एक्ट्रेस ने उनका आभार व्यक्त किया है।

Update: 2020-09-27 03:31 GMT
एक्टर अभिषेक बच्चन भी अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। लेकिन, अभिषेक भी कभी अपने पर किए कमेंट का उत्तर देने में पीछे नहीं रहते।

मुंबईः सुशांत की मौत के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर इसका असर साफ दिख रहा है। कई यूजर लगातार नेपोटिज्म को लेकर बॉलीवुड को निशाना बना रहे हैं, जिनका नाता पहले ही किसी बड़े खानदान से है। एक्टर अभिषेक बच्चन भी अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। लेकिन, अभिषेक भी कभी अपने पर किए कमेंट का उत्तर देने में पीछे नहीं रहते।

बता दें कि प्राची देसाई की कड़ी मेहनत के लिए अभिषेक ने प्रशंसा की है, जिसपर प्राची ने उनका आभार व्यक्त किया। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन को ट्विटर पर प्राची देसाई से ज्यादा फॉलोअर को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया था।

यह पढ़ें....बच्चे की सफलता: इन ग्रहों पर करता है निर्भर, जानें कैसे बनाएं इनको मजबूत



प्राची देसाई से ज्यादा फॉलोअर

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अभिषेक बच्चन को ट्विटर पर प्राची देसाई से ज्यादा फॉलोअर होने को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया था। जिस पर अब अभिषेक बच्चन की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। अभिषेक बच्चन ने प्राची देसाई की कड़ी मेहनत के लिए उनकी तारीफ की है, जिसपर एक्ट्रेस ने उनका आभार व्यक्त किया है।

बता दें कि हाल ही में एक यूजर ने अभिषेक बच्चन को ट्रोल करते हुए लिखा था, "आउटसाइडर वर्सेज नेपोटिज्म। यहां प्राची देसाई के 13 लाख फॉलोअर हैं और अभिषेक बच्चन के 1 करोड़ 53 लाख फॉलोअर हैं और आप लोग बॉलीवुड से कुछ अच्छे की उम्मीद रखते हो। मेरा मतलब कैसे।



यह पढ़ें...दो सियासी दिग्गजों की गुपचुप मुलाकात से भूचाल, पार्टी के पाला बदलने के कयास



कड़ी मेहनत और सही हुनर

ये बॉलीवुड में कड़ी मेहनत और सही हुनर के समर्थन का बुरा दौर है। इसपर अभिषेक बच्चन ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "मिस्टर सिंघल मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके सोशल मीडिया पर जितने भी फॉलोअर हैं, वे लोकप्रियता के आधार पर नहीं हैं। मेरी दोस्त प्राची देसाई एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं उनको सोशल मीडिया पर किसी तरह के समर्थन की कोई जरूरत नहीं है। उनका काम बोलता है।" अभिषेक के इस ट्वीट पर प्राची देसाई लिखती हैं- "अभिषेक बच्चन आपके शब्दों के लिए शुक्रिया।''

बॉलीवुड में नोपोटिज्म शुरु से हावी हैऔर इसको लेकर स्टार किड्स को हमेशा निशान बनाया जाता रहा है।

Tags:    

Similar News