रणवीर सिंह की कार का एक्सीडेंट: लगी जोरदार टक्कर, सामने आया Video

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह किसी ना किसी तरह सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। हाल ही में रणवीर का एक विडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वह अपनी कार को निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Update: 2020-10-16 03:21 GMT
रणवीर सिंह की कार का एक्सीडेंट: लगी जोरदार टक्कर, सामने आया Video

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह किसी ना किसी तरह सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। वह अपनी ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर वह अपनी तस्वीर और विडियो सगरे करते रहते हैं। जो मिनटों में वायरल हो जाती हैं। हाल ही में रणवीर का एक विडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वह अपनी कार को निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही थोड़ा परेशान भी नज़र आ रहे हैं।

रणवीर की कार को टक्कर

आपको बता दें, यह विडियो उस वक़्त की है, जब एक बाइक सवार ने रणवीर की कार को पीछे से टक्कर मार दी। अब इस घटना का विडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस विडियो में दिख रहा है कि रणवीर अपनी कार से उतर रहे हैं। कार के पीछे जा कर वह उस जगह लगी टक्कर को देह रहे है। जिसके बाद वह वापस अपने कार में जा कर बैठ गए। यह विडियो मुंबई के बांद्रा इलाके का है। जिस वक़्त यह हादसा हुआ। उनकी गाड़ी देख कर लगता है कि उनकी कर को कुछ ज्यादा नुक्सान नही हुआ है।

ये भी पढ़ेंः बदलेगा NDA का खाका, शिवसेना-अकाली दल की जगह होगी इस दमदार पार्टी की एंट्री

इन फिल्मों में आएंगे नज़र

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर की दो फ़िल्में रिलीज़ को तैयार हैं। जो लॉकडाउन की वजह से रिलीज़ नही हो पाईं थी। जिनमें से एक सूर्यवंशी है। इस फिल्म में रणवीर के साथ, अक्षय कुमार अजय देवगन और कटरीना कैफ जैसे टॉप सितारें साथ नज़र आने वाले हैं। वही उन्ही दूसरी फिल्म 83 भी इस साल अप्रैल में रिलीज़ होने वाली थी। जिसकी डेट अब बढ़ा दी गई है। यह फिल्म एक बायोपिक है। रणवीर इसमें कपिल देव की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नज़र आने वाली हैं।

ये भी पढ़ेंः रक्षामंत्री को झटका: छीन लिया गया पद, नरवणे के दौरे से पहले मंत्रालय में बड़ा बदलाव

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News