दीपिका पादुकोण का मास्क बटोर रहा सुर्खियां, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

इस मास्क की कीमत इतनी ज्यादा है कि कोई भी आम नागरिक इसे खरीदने से पहले हजारों बार सोचेगा। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यह केवल एलीट क्लास के लोगों के लिए बनाया गया है।

Update: 2021-02-13 05:29 GMT
सोशल मीडिया से फोटो

मुंबईः अभी देश दुनिया में कोरोना का वैक्सीनेशन चल रहा है, लेकिन कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। जिसके चलते, हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर इस कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए फेस मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं। और सब मास्क पहन भी रही है।

 

मास्क की कीमत

 

बाजार में आसानी से किफायत दाम पर मास्क मिल जा रहे है। जो हर किसी के लिए संभव है। वैसे आप मास्त के लिए अधिकतम कीमत क्या 10 रुपये, 50 रुपये, 200 रुपये या 500 तक अदा किए होंगे।आपने शायद ही इससे मंहगा मास्क खरीदने के बारे में सोचा होगा, लेकिन बॉलीवुड सेलिब्रिटी जो अपनी लाइफ स्टाइल और फैशन ब्रांड के लिए जानें जाते हैं उनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले मास्क की कीमत आपको हैरान कर देगी।

यह पढ़ें....इन अशुभ संकेतों से हो जाएं सावधान, ऐसे जीवन को बनाएं आसान

25 हजार का मास्क

 

दीपिका पादुकोण की सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने एक मास्क पहना था, जो ब्लैक कलर का था इस मास्क की कीमत की हर तरफ चर्चा है। दरअसल, दीपिका पादुकोण एक पार्टी में पहुंची थीं। उन्होंने ब्लैक बॉडीसूट के साथ ब्लैक पैंट और ब्लैक मास्क पहना था। अब सोच रहे होंगे कि इसमें क्या खास है तो बता दें कि दीपिका ने जो ब्लैक मास्क पहना था उसकी कीमत 1 या 2 हजार नहीं बल्कि पूरे 25 हजार है। ऐसे में दीपिका पादुकोण का यह मास्क इसकी कीमत के चलते चर्चा में बनी।

 

ये कंपनी महंगी कीमत की बनाती है मास्क

खबरों के अनुसार दीपिका का यह मास्क लुईस वेटॉन का है और यह कंपनी महंगी कीमत की चीजों के लिए जानी जाती है। कंपनी का दावा है कि अगर आप दिन भर भी इस कंपनी द्वारा बनाए गए मास्क का इस्तेमाल करते हैं तो भी आपको किसी तरह की असुविधा महसूस नहीं होगी। आप दिन भर इस मास्क को पहन कर रख सकते हैं।

 

दीपिका ने यह मास्क पहना

 

हाल ही में दीपिका ने यह मास्क पहना तो यह हर तरफ सुर्खियों में छा गया। लेकिन, इस मास्क की कीमत इतनी ज्यादा है कि कोई भी आम नागरिक इसे खरीदने से पहले हजारों बार सोचेगा। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यह केवल एलीट क्लास के लोगों के लिए बनाया गया है।

यह पढ़ें....अब गोली का जवाब गोली से देगी बाराबंकी पुलिस, किया एक और एनकाउंटर

बता दें दीपिका कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं। वो इन दिनों शकुन बत्रा की अनटाइटिल्ड फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह के साथ कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ’83’ में नजर आएंगी। शाहरुख खान के साथ ‘पठान’ की शूटिंग कर रही हैं। दीपिका पादुकोण सिद्धार्थ आनंद की ‘फाइटर’ में रितिक रोशन के साथ नजर आएंगी। महाभारत में द्रौपदी की भूमिका में नजर आएंगी।

Tags:    

Similar News