गांव की लड़की का मनमोहक डांस: Newstrack ने चलाया, अब माधुरी ने की तारीफ

गांव की लड़की ने इसी गाने पर ऐसा डांस किया कि इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तेज़ी से वायरल हो रहा है। कहते हैं कि 'प्रतिभा किसी की मोहताज़ नहीं होती' इस वीडियो को देख बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और डांस दीवा माधुरी दीक्षित ने जोरदार तारीफ़ करते हुए ट्विट किया है।

Update: 2021-02-08 14:04 GMT
गांव की इस लड़की का मनमोहक डांस: माधुरी दीक्षित ने की तारीफ, कही ये बड़ी बात

लखनऊ: भारतीय सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्म 'मदर इंडिया' जिसमें कि गांव के किसानों की समस्या और मजबूरी को सजीव चित्रित किया गया था। इस फिल्म में एक गाना जिसपर बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अभिनेत्री कुमकुम ने डांस किया था। गांव की लड़की ने इसी गाने पर ऐसा डांस किया कि इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तेज़ी से वायरल हो रहा है। कहते हैं कि 'प्रतिभा किसी की मोहताज़ नहीं होती' इस वीडियो को देख बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और डांस दीवा माधुरी दीक्षित ने जोरदार तारीफ़ करते हुए ट्विट किया है।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने किया ट्वीट

बता दें की इस वीडियो की खबर सबसे पहले न्यूज़ट्रैक ने चलाया। इस वीडियो को देखकर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने कहा- कहते हैं Dancers don't need wings to fly, आप गांव की इस लड़की के डांस को देखकर मान जाएँगे कि इस बात में कितना सच है। ऐतिहासिक फ़िल्म #MotherIndia के लाजवाब गीत पर ये डांस देखिए। इस वीडियो के बारे में ज़्यादा जानकारी है तो #Raaggiri को बताइए।

राजेंद्र कुमार और अभिनेत्री कुमकुम पर फिल्माया गया था यह गीत

आप अगर इस लड़की का यह डांस देखेंगे तो खुद जान जायेंगे कि सच में प्रतिभाएं जन्मजात होती हैं। एक गुरु तो केवल उन प्रतिभाओं को तराशने का काम करता है, लेकिन गांव की इस लड़की का यह डांस उन डांस गुरुओं को पानी-पानी कर देगा जो टैलेंट को निखारने का दावा करते हैं। इस वीडियो में मदर इंडिया फिल्म फिल्म का वह गीत सुनाई देता है जो बॉलीवुड के जुबली कुमार राजेंद्र कुमार और अभिनेत्री कुमकुम पर फिल्माया गया है। इस मशहूर फिल्म का संगीत नौशाद का है और गीत शकील बदायूंनी का है। इस गीत को फिल्म में लता मंगेशकर ने गाया है।

ये भी देखें: IPS ऑफिसर अपर्णा कुमार: चमोली में कर रहीं रेस्क्यू ऑपरेशन, यूपी से है ये रिश्ता

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और बैजयंती माला से तुलना

इस वीडियो में लड़की के लुभावने डांस को भी देख रहा है वह आश्चर्य कर रहा है। लोग इसकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं। कई लोगों ने तो अपने कमेन्ट में यह भी कहा कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और नृत्य के लिए प्रसिद्धि पाने वाली बैजयंती माला भी ऐसा नहीं कर सकती हैं।

यूपी के किसी गांव का है वीडियो

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो उत्तर प्रदेश के किसी गांव का लग रहा है जिसमें गन्ने के खेत के साथ ही सरसों के खेत भी दिखाई दे रहे हैं। एक लडक़ी खेत के पास बने घर की सडक़ से दौड़कर आती है और गन्ने के खेत व सरसों के खेत में बीच डांस करने लगती है।

ये भी देखें: ऐसा कौन करता है: हिल जाएगें प्यार करने वाले, BF ने बेबी बंप का किया खुलासा

लड़की ने वन टेक में डांस किया

मदर इंडिया के गाने घूंघट नहीं खोलूंगी सैंया तोरे आगे पर इस लड़की का नृत्य अद्भुत है। पूरे गाने पर इस लड़की ने वन टेक में डांस किया है। कैमरा केवल इस लड़की के आगे-पीछे घूमता रहता है। बगैर रुके हुए यह लड़की पूरे गाने पर संपूर्ण भाव-भंगिमा के साथ खूबसूरत डांस करती दिखाई देती है।

बड़े-बड़े सिने स्टार एक गाने में लेते हैं सैकड़ों टेक

फिल्म के बारे में जानने वालों का कहना है कि बड़े-बड़े सिने स्टार भी किसी डांस की शूटिंग में सैकड़ों टेक लेते हैं। रीटेक तो हजारों की संख्या में होते हैं, लेकिन इस लड़की का नृत्य कौशल इतना लाजवाब है कि वह बगैर रुके -थमे हुए ही पूरे गाने पर डांस करती है। यही वजह है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी खूब वाह-वाही मिल रही है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News