परिणीति को है पार्टनर की तलाश, जानें कैसा चाहिए सपनों का राजकुमार

Update: 2016-04-29 11:26 GMT

सहारनपुर: बहुत ही कम समय में अपनी अदाओं का जादू बिखरकर बॉलीवुड पर धाक जमाने वाली और मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने लिए दुल्हे की तलाश कर रही हैं। एनआरआई अजय गुप्ता के बेटे कमल गुप्ता की शादी के रिसेप्शन में शिरकत करने आई परिणीति ने कहा कि उन्हें हंसता-खेलता और खाते-पीते लड़के की तलाश है।

गुरुवार को इस रिसेप्शन में बॉलीवुड हस्तियों ने देर रात तक खूब धमाल मचाया। इस रिसेप्शन में राजनीति जगत दिग्गजों और बॉलीवुड हस्तियों से लेकर कई बड़े अधिकारियों ने वर-वधु कमल-पलक को आशीर्वाद दिया। रिस्पेशन में कैलाश खैर, आतिफ असलम, मीत ब्रदर्स, परिणीति चोपड़ा और कनिका कपूर ने अपने परफॉर्मेंस से मौजूद लोगों को अपना दीवाना बनाया।

परिणीति ने बेहिचक कहा

आतिफ असलम की प्रस्तुति के बाद परिणीति चोपड़ा के डांस पर मौजूद सभी लोंगों ने जमकर लुत्फ उठाया। डांस के बाद समारोह को होस्ट कर रहे एक्टर और एंकर नितिन ने कहा कि कमल-पलक परिणय सूत्र में बंध चुके है शायद आपको भी यहां पर वर मिल जाएं तो परिणीति चोपड़ा ने कहा कि आॅल मोस्ट मैं अपने लिए लड़का ढूंढ रही हूं। तो नितिन ने कहा कि आप को किसी तरह का लड़का पसंद है कोई पांच खूबी सबके सामने बता दो। परिणीति चोपड़ा ने कहा कि लड़का हंसता-खेलता और खाता-पीता होना चाहिए बस और कुछ नहीं चाहिए।

ये छोरी बड़ी ड्रामा क्वीन...

परिणीति चोपड़ा ने ये छोरी बड़ी ड्रामा क्वीन गाने पर डांस किया और इसी बीच परिणीति स्टेज से उतरक शादी के रिस्पेशन में शिकरत करने आए लोगों को भी जमकर नचाया। परिणीति चोपड़ा के साथ समारोह में मौजूद सभी लोगों ने खूब ठुमके लगाएं और कुर्सियों पर चढ़कर परिणीति चोपड़ा को देखा।नीचे स्लाइड्स में देखिए परिणीति का जलवा

[su_slider source="media: 32356,32326,32325,32331,32330,32332,32333,32334,32327,32328,32329" data-width="620" data-height="440" title="no" pages="no" mousewheel="no" autoplay="0" speed="0"] [/su_slider]

Tags:    

Similar News