किसानों के समर्थन में प्रियंका चोपड़ा का ट्वीट, भड़के यूजर्स ने दी ये सलाह

कृषि कानूनों को लेकर किसान अभी भी आंदोलन कर रहे हैं। इन्होंने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खीचा हुआ हैं। राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड स्टार्स भी इस मुद्दे पर खुल कर अपने राय दे रहे हैं।

Update: 2020-12-07 03:08 GMT
प्रियंका चोपड़ा ने किसानों को बताया सैनिक

कृषि कानूनों को लेकर किसान अभी भी आंदोलन कर रहे हैं। इन्होंने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खीचा हुआ हैं। राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड स्टार्स भी इस मुद्दे पर खुल कर अपने राय दे रहे हैं।

एक्ट्रेस का किसानो के लिए ट्वीट

इसी बीच बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी किसानों का साथ देते हुए उन्हें सैनिक बताया हैं। किसानों की तकलीफ के बारे में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा- किसान तो हमारे सैनिक हैं। उनके हर डर को खत्म करना जरूरी है।उनकी उम्मीदों का पूरा होना जरूरी है। लोकतंत्र होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि ये विवाद जल्द सुलझ जाए।

प्रियंका के खिलाफ बोले कुछ यूजर

अब एक्ट्रेस का यह ट्वीट तेज़ी से वायरल हो रहा है। कोई यूजर भी उनके इस पोस्ट पर सहमति दिखा रहे हैं। साथ ही अपने विचार कॉमेंट्स के ज़रिए सामने ला रहे हैं। वही कुछ ऐसे भी लोग हैं जो प्रियंका के विरोध बोलना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि ऐक्ट्रेस का इस मुद्दे पर बोलना ठीक नहीं है, क्योंकि एक्ट्रेस देश में मौजूद नहीं हैं, ऐसे में इस मुद्दे पर उनका बोलना कुछ लोगों को खल रहा है।

ये भी पढ़ें : मालदीव में छुट्टियां मना रहीं हिना खान, शेयर की टाॅपलेस तस्वीरें, लोगों का ऐसा रिएक्शन

दिलजीत का ये ट्वीट

आपको बता दें, कि प्रियंका ने ये ट्वीट दिलजीत के ही एक दूसरे ट्वीट रिएक्ट करते हुए किया है। दिलजीत ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की थी कि कुछ लोग किसान आंदोलन में भी धर्म का एंगल निकाल रहे थे। उन्होंने इस आंदोलन को धर्म से दूर करने की कोशिश की थी। प्रियंका भी दिलजीत के विचारों से सहमत नजर आईं, इसी वजह से उन्हीं के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उन्होंने अपनी बात बोली। वैसे प्रियंका हर मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखती हैं।

ये भी पढ़ें: एक्टर को आया अटैक: निधन से इंडस्ट्री में हड़कंप, सैंकड़ों फिल्मों में किया काम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News