Childhood Pics:शक्ति कपूर की बिटिया ने शेयर की ऐसी तस्वीर, खुल गया उनका राज

बॉलीवुड के विलेन शक्ति कपूर की बिटिया श्रद्धा कपूर आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। बॉलीवुड में उनकी पहचान उनकी सफल फिल्मों की वजह से हो गई है। इन दिन कोरोना व लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड के सभी स्टार्स घर में बंद हैं। ज्यादातर स्टार्स फैन्स से बात करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे है।

Update: 2020-04-21 02:04 GMT

मुंबई : बॉलीवुड के विलेन शक्ति कपूर की बिटिया श्रद्धा कपूर आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। बॉलीवुड में उनकी पहचान उनकी सफल फिल्मों की वजह से हो गई है। इन दिन कोरोना व लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड के सभी स्टार्स घर में बंद हैं। ज्यादातर स्टार्स फैन्स से बात करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे है। और बीच-बीच में अपनी पुरानी तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं। इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर का नाम भी शुमार हो गया है। बचपन की एक प्यारी फोटो साझा की है।

यह पढ़ें....खुशखबरी: आपके भी खाते में आएंगे पैसे, अगर सरकार ने भेजी है TAX की ये चिट्ठी

खरगोश जैसे दांत

श्रद्धा की ये तस्वीर चंद मिनटों में वायरल हो गई है और फैन्स को भी काफी पसंद आ रही है। बता दें कि श्रद्धा ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल है श्रद्धा कपूर ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन भी काफी अलग लिखा है। श्रद्धा ने लिखा, 'जब मेरे खरगोश जैसे दांत थे.#before braces'।तो श्रद्धा के इस कैप्शन से साफ है कि उन्होंने ब्रेसेज के जरिए अपने दांत सीधे किए हैं। इससे पहले उनके दांत खरगोश जैसे थे।

Full View

यह पढ़ें....दो गांव से तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने पर मचा हड़कंप, आस-पास के इलाके सील

Full View

श्रद्धा कपूर इस लॉकडाउन में अपनी तस्वीरों से फैन्स को स्पेशल मैसेज भी दे रही हैं। श्रद्धा ने इससे पहले एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में कई वन्यजीव थे, जिन्हें इंसानों द्वारा कैद कर रखा गया था।बता दें श्रद्धा कपूर इस तस्वीर से मैसेज देना चाहती थी कि हम लॉकडाउन में घर में रहकर बोर हो गए हैं, लेकिन उन जानवरों के बारे में जरा सोचिए जिन्हें हम हमेशा बंद कर रखते हैं। श्रद्धा कपूर के लिए साल 2020 की शुरुआत काफी अच्छी हुई है। इस साल उनकी दो फिल्में रिलीज हुई हैं। इसमें स्ट्रीट डांसर 3डी और बागी 3 जैसी फिल्में शामिल हैं। स्ट्रीट डांसर 3डी में वे वरुण धवन के अपोजिट नजर आईं थी। इस फिल्म में उनके डांसिंग को काफी पसंद किया गया था। श्रद्धा कपूर अभी एक बायोपिक भी कर रही है जो अगले साल तक आएगी। आशिकी-2 से हिट होने वाली श्रद्धा की पहली फिल्म तीन पत्ती थी

Tags:    

Similar News