जानिए क्यों किया अजय देवगन की बेटी ने पापा का ट्विटर अकाउंट हैक?

Update: 2016-07-15 09:58 GMT

मुंबई: अजय-काजोल की बेटी न्यासा मां से ज्यादा पापा के करीब है। पापा की लाडली न्यासा देवगन इन दिनों अपने पापा के ट्विटर अकाउंट को पूरी तरह से यूज कर रही है।

न्यासा की उम्र अभी 13 साल है। और उनका ट्विटर अकाउंट नहीं है इसलिए वह अपने पिता के अकाउंट से ही दिल की बात कर लेती है।

 

कुछ दिनों पहले न्यासा ने डैडी के साथ शॉपिंग करते हुए फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद न्यासा ने ट्विटर पर लिखा 'इससे पता चलता है आज हमने क्या किया' (जो पोस्ट न्यासा लिखती है, उसके आखिर में 'Nys' लिखा रहता है)।12 जुलाई को न्यासा ने अपनी अगली ट्रिप के बारे में ट्वीट करके सोशल मीडिया पर अपने आगमन की घोषणा कर दी थी।

Okay so me and my dad are going on this trip and I'm gonna takeover his social media so like - Nys

— Ajay Devgn (@ajaydevgn) July 12, 2016

न्यासा ने पहली बार अपने पिता के अकाउंट शेयर नहीं किया है। पिछले हफ्ते भी उन्होंने अपने पिता के साथ फेस क फोटो शेयर की थी। बाद में अजय देवगन ने साफ किया कि वे उनकी बेटी ही है जो बार बार ट्विटर अकाउंट पर कब्ज़ा जमाकर उनके फैंस को गुमराह कर रही है। न्यासा के कुछ मज़ेदार ट्वीट्स के बाद अजय ने अपने फैंस से बेटी की हरकत के लिए सॉरी कहा, और फिर अकाउंट को खुद हैंडल करने लगे।

Tags:    

Similar News