Akshara Singh: सितारों से सजी महफिल में पहुंचीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, ग्लैमरस लुक पर दिल हार बैठे फैंस

Akshara Singh Video: भोजपुरी सिनेमा की बेहद ही टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहीं हैं। वे अब तो भोजपुरी के साथ ही हिंदी के भी कई प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती नजर आ रहीं हैं और दर्शक उनके काम को पसंद भी कर रहें हैं।

Update: 2023-04-22 14:37 GMT
Akshara Singh (Photo- Social Media)
Akshara Singh Video: भोजपुरी सिनेमा की बेहद ही टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहीं हैं। वे अब तो भोजपुरी के साथ ही हिंदी के भी कई प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती नजर आ रहीं हैं और दर्शक उनके काम को पसंद भी कर रहें हैं।

डिस्को डांसर द म्यूजिकल इवेंट का हिस्सा बनीं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की एक ऐसी अदाकारा हैं जो तेजी से लोगों के बीच छा रहीं हैं और लोग उनकी खूबसूरती के साथ ही उनके काम के भी कायल हो चुके हैं। बीती शाम अक्षरा सिंह मुंबई में एक इवेंट में स्पॉट हुई, जिसका नाम "डिस्को डांसर द म्यूजिकल" था।

अपने लुक के चलते अक्षरा सिंह ने लूटी लाइमलाइट

"डिस्को डांसर द म्यूजिकल" इवेंट में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े सितारे मौजूद थे, वहीं अक्षरा सिंह भी काफी सज संवर कर इवेंट का हिस्सा बनने पहुंचीं। एक्ट्रेस इस दौरान बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आईं। वह जैसे ही इस इवेंट में पहुंचीं, सभी की निगाहें उन्हीं पर टिक गई। खूबसूरत सी आउटफिट में अक्षरा बेहद स्टनिंग लग रहीं थीं।

अक्षरा सिंह ने शेयर किया वीडियो

अक्षरा सिंह ने कुछ देर पहले ही "डिस्को डांसर द म्यूजिकल" इवेंट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इवेंट की पूरी झलक दिखाई है। वहीं वीडियो में एक्ट्रेस का लुक देखते बन रहा है। वह बेहद ही प्यारी लग रहीं हैं। इस खास वीडियो को साझा करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा, "यह एक जादुई रात थी, जादुई लोगों के साथ। "डिस्को डांसर" क्या शानदार एक्सपीरियंस।"

अक्षरा सिंह के लुक के दीवाने हुए लोग

अक्षरा सिंह का इतना ग्लैमरस लुक उनके फैंस को भी भा गया है। फैंस कमेंट बॉक्स में एक्ट्रेस के लुक की खूब तारीफ कर रहें हैं, साथ ही यह भी कह रहें हैं कि उन्हें अक्षरा सिंह पर बेहद गर्व हैं, क्योंकि अब वह देशभर में अपना नाम बना रहीं हैं।

Tags:    

Similar News