Akshara Singh Bhojpuri Songs: यहां देखें! अक्षरा सिंह के भावुक कर देने वाले गानों से लेकर डांस नंबर तक

Akshara Singh Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद ही खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। अक्षरा एक बेहतरीन अभिनेत्री तो हैं ही साथ ही वह अपने शानदार गायिकी के लिए भी जानी जाती हैं।

Update: 2023-04-13 21:48 GMT
Akshara Singh Bhojpuri Songs (Photo- Social Media)
Akshara Singh Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद ही खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। अक्षरा एक बेहतरीन अभिनेत्री तो हैं ही साथ ही वह अपने शानदार गायिकी के लिए भी जानी जाती हैं। अक्षरा ने अबतक भोजपुरी के कई गानों के लिए अपनी आवाज दी है, जो हिट हुए हैं। तो चलिए आपको अक्षरा के कुछ सुपरहिट गानों के बारे में बताते हैं।

रोवेले बंझिनियाँ (Akshara Singh Bhojpuri Chhath Geet)

अक्षरा सिंह का गाना "रोवेले बंझिनियाँ" बेहद ही दर्द भरा है, हालांकि फिर भी उनके इस गाने को बेहद ही धमाकेदार प्रतिक्रिया मिली है। अक्षरा सिंह पर फिल्माए गए इस गाने को उन्होंने खुद अपनी आवाज से सजाया है, जिसे देख यकीनन आपकी आंखों से आंसू छलक पड़ेंगे। "रोवेले बंझिनियाँ" गाने की लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखें हैं। 3 साल पहले रिलीज हुए इस गाने को अबतक 158 मिलियन बार देखा जा चुका है।

Full View

मेरा बाबू मेरा सोना (Akshara Singh Bhojpuri Gana Mera Babu Mera Sona)

अक्षरा सिंह का गाना "मेरा बाबू मेरा सोना" लगभग 3 साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन आज भी यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होता रहता है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया था, जिसे उन्होंने खुद अपनी आवाज दी है। इस गाने को 7.7 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

Full View

प्राइवेट रोमांस (Akshara Singh Bhojpuri Gana Private Romance Song)

अक्षरा सिंह द्वारा गाया हुआ यह सॉन्ग "प्राइवेट रोमांस" भी काफी हिट हुआ था। अक्षरा का यह गाना बेहद मजेदार है, जिसमें उनका मस्ती भरा डांस देखने को मिल रहा है, वहीं इस गाने में अक्षरा के ड्रेसिंग स्टाइल को भी काफी पसंद किया गया। भोजपुरी एक्ट्रेस के इस गाने को अबतक 3 मिलियन लोग देख चुके हैं।

Full View

ऐ चंदा ((Akshara Singh Bhojpuri Gana Ae Chanda Song)

अक्षरा सिंह का गाना "ऐ चंदा" बेहद ही प्यारा गाना है, जिसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया। इस गाने को अक्षरा ने अपनी प्यारी आवाज दी है, वहीं लिरिक्स राज कुमार साहनी ने लिखें हैं। अक्षरा सिंह के इस गाने को 5.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Full View

मेरा बाबू क्यूं मुझसे नाराज़ है (Akshara Singh Bhojpuri Gana Mera Babu Kyun Mujhse Naraj Hai)

अक्षरा सिंह ने यह गाना "मेरा बाबू क्यों मुझसे नाराज़ है" अपने ही यूट्यूब चैनल पर जारी किया है, जिसे खुद उन्होंने अपनी आवाज दी है। अक्षरा सिंह द्वारा गाए गए इस गाने को अबतक 31 मिलियन लोगों ने देख लिया है।

Full View

हे नाथ दिन लौटाई (Trending Akshara Singh Bhojpuri Gana)

"हे नाथ दिन लौटाई" गाना बेहद इमोशनल कर देने वाला है। अक्षरा सिंह की दर्द भरी आवाज में यह गाना सुन दर्शकों की आंखों से भी आंसू निकल आ रहें हैं। अक्षरा सिंह ने खुद इस गाने को गाया है, जबकि इसे अक्षरा के साथ ही निलिमा सिंह और विशाल सिंह और फिल्माया गया है। अक्षरा सिंह के इस दर्द भरे गाने को अबतक 22 मिलियन बार देखा गया है।

Full View

कोरा में आजा छोरा

"कोरा में आजा छोरा" सॉन्ग में अक्षरा सिंह की धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है। अक्षरा सिंह का यह गाना लगभग 2 साल पहले रिलीज हुआ था, जिसका क्रेज अभी भी लोगों में है। इस गाने को अबतक 7.9 मिलियन लोग देख चुके है जबकि 82k लोग लाइक कर चुके हैं।

Full View

रॉकेट जवानी

अक्षरा सिंह का "रॉकेट जवानी" एक ऐसा गाना है, जिसे आप बार-बार सुनना चाहेंगे। इस गाने में अक्षरा सिंह जबरदस्त डांस करते नजर आ रहीं हैं, उनके लटके झटके देख दर्शक मदहोश हो गए हैं। अक्षरा सिंह ने यकीनन अपने इस गाने से गर्दा उड़ा दिया है। इस गाने को 9.2 मिलियन लोग देख चुके हैं।

Full View

तू सुधरबा ना

अक्षरा सिंह का यह गाना "तू सुधरबा ना" अभी भी ट्रेंड में है। इस गाने को अबतक 15 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है। "तू सुधरबा ना" गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है और लिरिक्स श्याम देहाती ने लिखें हैं। अक्षरा सिंह का यह गाना आप एकबार सुन लेंगे तो लिरिक्स आपकी जुबान पर रट जायेगी।

Full View

अब किसका घर जलाओगे

"अब किसका घर जलाओगे" गाने में अक्षरा सिंह प्यार में मिले धोखे को यादकर गाना गा रहीं हैं। इस दिल को छू लेने वाले गाने को अक्षरा सिंह ने खुद गाया है। लिरिक्स ऋषि ग्वाला के हैं। इस दिल तोड़ने वाले गाने को दर्शकों से बहुत ही शानदार रिस्पॉन्स मिला है, अबतक इसे 4.7 मिलियन बार देखा जा चुका है।

Full View

Tags:    

Similar News