Akshay Kumar New Movie: क्या इस बार लगेगी अक्षय की नैया पार? या ये अपकमिंग फिल्म भी होगी फ्लॉप, यहां जानें पूरी डिटेल

Akshay Kumar New Movie: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की एक के बाद एक फिल्में रिलीज हो रही हैं। पिछले एक सालों में एक्टर की कई फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन उन्हें एक भी हिट नहीं मिली है। इस बीच अक्षय ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है।

Update: 2023-06-15 05:18 GMT
Akshay Kumar New Movie (Image Credit: Instagram)

Akshay Kumar New Movie: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। पिछले साल एक्टर की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई लेकिन उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक फ्लॉप रही। ऐसे में अक्षय के फैंस अब भी ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अब उन्हें एक्टर की सुपरहिट फिल्म देखने को मिलेगी। ऐसे में अक्षय एक बार फिर अपनी नई फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। जी हां, अक्षय ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के बाद अक्षय के फैंस के मन में अब यही सवाल उठ रहा है कि क्या इस बार अक्षय अपनी इस फिल्म से कुछ कमाल कर दिखाएंगे या फिर एक्टर की ये फिल्म भी फ्लॉप लिस्ट में शामिल हो जाएगी।

लगातार फ्लॉप हो रही अक्षय कुमार की फिल्में

एक तरह से देखा जाए तो अक्षय कुमार का समय कुछ सही नहीं चल रहा है। एक्टर की अब तक 'सम्राट पृथ्वीराज', 'राम सेतु' और 'बच्चन पांडे' जैसी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। इतना ही नहीं अक्षय की साल 2022 के अंत में रिलीज हुई मूवी 'सेल्फी' भी बुरी तरह पिट गई थी। फिल्मों के फ्लॉप होने के ग्राफ को देखते हुए अक्षय कुमार भी डर गए हैं, लेकिन फैंस को अब भी अक्षय कुमार से काफी उम्मीदे हैं और शायद यही कारण है कि अक्षय भी हार नहीं मान रहे हैं और अपनी एक नई फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं।

अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म का किया ऐलान

अक्षय कुमार की ये फिल्म स्वर्गीय श्री जसवंत सिंह गिल के जीवन की सच्ची घटना पर आधारित है, जिन्होंने भारत के पहले कोयला खदान बचाव अभियान का नेतृत्व किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मुख्य किरदार में परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। फिल्म 5 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म को वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी और अजय कपूर द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। वहीं इस फिल्म को टीनू सुरेश देसाई ने डायरेक्ट किया है।

फिर साथ दिखेंगे अक्षय और परिणीति

बता दें इस फिल्म में अक्षय और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी को दूसरी बार बड़े पर्दे दिखाया जाएगा। इससे पहले, दोनों फिल्म 'केसरी' में साथ में देखा गया था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं, इस फिल्म को भी दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म की कहानी भी सच्ची घटना और देश पर आधारित थी। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि अक्षय की अपकमिंग फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' भी हिट साबित हो सकती है, क्योंकि यह भी देश और सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। हालांकि, फिल्म फ्लॉप होगी या हिट यह तो रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा।

Tags:    

Similar News