कपूर खानदान की इन अभिनेत्रियों की ही तरह शादी के बाद खत्म हो जायेगा Alia का भी फ़िल्मी करियर ?आइये जानें

क्या Alia Bhatt शादी के बाद भी अपना फ़िल्मी सफर यूँ ही जारी रखेंगी या बाकि कपूर बहुओं की तरह बॉलीवुड से दूरी बना लेंगी। ये बात आपके ज़हन में ज़रूर आती होगी,तो चलिए जानतें हैं -

Written By :  Shweta Srivastava
Newstrack :  Network
Update: 2022-04-12 04:17 GMT

 Kapoor Family (फोटो संभार-सोशल मीडिया)

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Wedding: बॉलीवुड में इस समय हर तरफ चर्चा है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का। कपूर खानदान में काफी दिनों बाद ये मौका आया है और वो इसे एक ग्रैंड वेडिंग बनाने के मूड में दिख रहे हैं।

शादी की तैयारियों की झलक भी बीच बीच में दिख जा रही है। वैसे कपूर खानदान और भट्ट फॅमिली ने शादी की बात पर चुप्पी साध रखी है। न तो खुलकर किसी ने शादी की डेट बताई है न ही फंक्शन्स की डिटेल ही सामने आई है। लेकिन हम आपको बता दें दोनों की शादी 14 अप्रैल को होना तय हुआ है। जिसकी तैयारी पूरे ज़ोर शोर से चल रही है। लेकिन जो एक सवाल हर किसी के ज़हन में आ रहा है वो ये है कि क्या आलिया शादी के बाद अपना फ़िल्मी सफर यूँ ही जारी रखेंगी? तो हम आपको बताते हैं कि क्या है कपूर खानदान की शर्तें -

दरअसल कपूर खानदान में कई सारी एक्ट्रेस बहु बन कर आई लेकिन शादी के बाद किसी ने भी अपना फ़िल्मी करियर कंटीन्यू नहीं किया। आपको बता दें राज कपूर को उनके घर की लड़कियां फिल्मों में काम करें ये पसंद नहीं था। इसलिए उन्होंने शादी के बाद किसी को काम करने की इजाज़त नहीं दी थी। यहाँ तक की उनकी बेटियों रितू नंदा और रीमा जैन ने भी फ़िल्मी दुनिया के बारे में सोचा भी नहीं।

बॉलीवुड के शो मैन और रणबीर कपूर के दादा राज कपूर ने साल 1946 में कृष्णा राज कपूर से शादी की ,जिनके पांच बच्चे हुए रणधीर कपूर,राजीव कपूर,ऋषि कपूर,रितू नंदा और रीमा जैन। इतना ही नहीं राज कपूर के भाई शम्मी कपूर भी एक मशहूर कलाकार थे जिन्होंने अभिनेत्री गीता बाली से शादी की थी। गीता बाली अपने समय की फेमस अभिनेत्रियों में से एक थीं लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी शम्मी कपूर के नाम कर दी थी। और शादी के बाद फिल्मों में काम छोड़ दिया। शशि कपूर की वाइफ जेनिफर केंडल थी वो फ़िल्मी दुनिया से नहीं थीं।

इसके बाद शादी हुई रणधीर कपूर की जिन्होंने अपने समय की मशहूर अभिनेत्री बबिता से शादी की थी। दोनों की शादी साल 1971 में हुई थी। शादी से पहले दोनों के प्यार के चर्चे क़ाफी दूर तलक थे। लेकिन दोनों का रिश्ता सफल नहीं रहा। इन दोनों ने शादी के कुछ वर्षों बाद ही अलग होने का फैसला कर लिया था। दोनों की दो बेटियां हैं करिश्मा कपूर और करीना कपूर। करिश्मा अपने खानदान की पहली अभिनेत्री है जिन्होंने फ़िल्मी दुनिया में सफलता के साथ कदम रखा था। इसके पहले किसी भी कपूर महिला ने फ़िल्मी दुनिया के सफर के बारे में सोचा भी नहीं था।

बबिता के बाद नीतू कपूर बानी ऋषि कपूर की दुलनिया और उन्होंने भी शादी के बाद फिल्में नहीं की। वैसे नीतू कपूर ने जब शादी की थी तब वो भी अपने करियर के पीक पर थीं। लेकिन ऋषि से शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी। लेकिन काफी बाद में उन्होंने कुछ फिल्में ज़रूर की। और अब वो एक रियलिटी शो भी जज कर रहीं हैं। लेकिन अपने समय में नीतू ने ऋषि और बच्चों में ही अपना जीवन समर्पित कर दिया था। नीतू के दो बच्चे हैं रिद्धिमा और रणबीर कपूर।

इसके बाद कपूर खानदान में बहु के रूप में आलिया भट्ट आएँगी। तो सभी की निगाहें इसी पर टिकी होंगी कि आलिया क्या फिल्मों में आगे काम करेंगी या नहीं। वैसे मिली जानकारी के मुताबिक आलिया ने रणबीर के आगे यही शर्त रखी है कि वो अपना एक्टिंग करियर आगे जारी रखना चाहतीं हैं और आलिया शादी के बाद भी फिल्मों में काम करतीं रहेंगी।

Tags:    

Similar News