Alia Bhatt Pregnancy: आलिया-रणबीर पर कंडोम कंपनी ने कह दी ये बात, यहां जाने पूरा मामला

Alia Bhatt Pregnancy: कंडोम कंपनी ने कपल को काफी फनी अंदाज़ में बधाई दी है। यही नहीं उत्तराखंड पुलिस ने भी दोनों को बधाई सन्देश दिया जिसके बाद से उनके ट्वीट खूब वायरल हो गए।

Update: 2022-06-28 07:01 GMT

Durex wishes Ranbir-Alia (Image Credit-Social Media)

Alia Bhatt Pregnancy: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बीते कल एक खबर सुना कर हर जगह हलचल मचा दी। दरअसल आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से के फोटो शेयर करी जिसमे वो और रणबीर कपूर नज़र आ रहे हैं सामने अल्ट्रासाउंड मशीन का डिस्प्ले है। दोनों ही उसकी स्क्रीन की ओर देख रहे हैं। साथ ही इसपर आलिया ने कैप्शन दिया है, "हमारा बच्चा जल्द आ रहा है" । इसके बाद से ही सभी इस कपल को बधाई देते नज़र आ रहे हैं। लेकिन इस बीच जानी-मानी कंडोम कंपनी ड्यूरेक्स ने भी कपल को काफी फनी अंदाज़ में बधाई दी है। यही नहीं उत्तराखंड पुलिस ने भी दोनों को बधाई सन्देश में कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद से उनके ट्वीट खूब वायरल हो गए और लोग भी इसपर काफी फनी रिएक्शन देते नज़र आ रहे हैं।

आलिया ने शेयर किया था पोस्ट

बीते कल आलिया ने अपने इंस्टाग्राम से ट्वीट कर बताया कि वो माँ बनने वालीं हैं। बता दें कपल की शादी 14 अप्रैल 2022 को रणबीर के बांद्रा स्थित घर पर हुई थी। दोनों की शादी की चर्चा काफी समय से चल रही थी जिसके बाद दोनों ने काफी प्राइवेट तरीके से कुछ करीबियों के बीच शादी कर ली। आलिया और रणबीर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और तबसे ही ये कपल काफी सुर्ख़ियों में है। दोनों की साथ में पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र भी जल्द रिलीज़ होने वाली है जिसके चलते भी दोनों काफी चर्चा में रहे। और अब इस खबर ने भी दोनों को टॉक ऑफ़ द टाउन बना दिया है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। फिलहाल जहाँ शादी के बाद दोनों ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए वहीँ दोनों ने इस गुड न्यूज़ के साथ कई फैंस को हैरान भी कर दिया है। आलिया ने जैसे ही इस खबर को शेयर किया सभी ने उन्हें और रणबीर को बधाई देना शुरू कर दिया। दोनों के मीम्स भी खूब वायरल होने लगे।

कंडोम कंपनी ने किया फनी अंदाज़ में ट्वीट

आलिया के पोस्ट शेयर करते ही जहाँ फैंस और फ्रेंड्स सभी उन्हें विश कर रहे थे वहीँ जानी-मानी कंडोम कंपनी ड्यूरेक्स ने भी उन्हें अपने अंदाज़ में बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,"महफिल में तेरी हम तो क्लीयरली नहीं थे ।" इस ट्वीट पढ़ने के बाद से ही लोगों ने अपनी प्रतिक्रियां देना शुरू कर दिया। और कंपनी का ये ट्वीट काफी तेज़ी से वायरल हो गया है। लोग इसपर काफी फनी तरह से रियेक्ट कर रहे हैं। ये पहला मौका नहीं है जब ड्यूरेक्स कंपनी ने ऐसा किया है इसके पहले आलिया और रणबीर की शादी के बाद भी कंपनी ने फनी ट्वीट किया था। शादी की मुबारकबाद भी काफी फनी अंदाज़ में दी थी।

उत्तराखंड पुलिस ने भी दी खास अंदाज़ में बधाई

आलिया और रणबीर को बधाई देने वालों की लिस्ट में उत्तराखंड पुलिस भी शामिल है। जिन्होंने ट्वीट कर के दोनों की तस्वीर शेयर की है साथ ही अल्ट्रासाउंड की डिस्प्ले स्क्रीन को एडिट कर दिया है। साथ ही लिखा है,'कार धीमे चलाओ रणबीर- आलिया होंगे।' इसके बाद लोग काफी फनी कमैंट्स कर रहे हैं।

फिलहाल बॉलीवुड में हर तरफ आलिया और रणबीर के ही चर्चे हैं वहीँ सोशल मीडिया पर भी दोनों छाए हुए हैं। हमारी न्यूज़ट्रैक की टीम की तरफ से भी भावी मम्मी पापा को ढेरों बधाई।

Tags:    

Similar News