Alia-Ranbir Love Story: ऐसे हुई थी आलिया-रणवीर की पहली मुलाकात, अवार्ड फंक्शन में कहा था आई लव यू

Alia-Ranbir Love Story: रणबीर-आलिया ने एक दूसरे को काफी समय से डेट करने के बाद शादी की। वहीँ इस रोमांटिक कपल की पहली मुलाकात तब हुई थी जब आलिया महज़ 11 साल की थीं।

Update: 2022-07-12 13:43 GMT

Alia-Ranbir Love Story (Image Credit-Social Media)

Alia-Ranbir Love Story: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) मोस्ट लवेबल जोड़ियों में शुमार हैं। दोनों की शादी का इंतज़ार काफी समय से लोगों को था वहीँ ये इंतज़ार 14 अप्रैल 2022 को खत्म हुआ जब दोनों एक दूसरे के साथ विवाह बंधन में बंध गए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों ने एक दूसरे को काफी समय से डेट करने के बाद शादी की है। वहीँ इस रोमांटिक कपल की पहली मुलाकात तब हुई थी जब आलिया महज़ 11 साल की थीं।

रणबीर-आलिया की पहली मुलाकात

Alia-Ranbir Love Story (Image Credit-Social Media)

 बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक आलिया-रणबीर जल्द ही मम्मी पापा बनने वाले हैं। वहीँ दोनों अपने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में भी काफी बिजी हैं। एक तरफ जहाँ रणबीर अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा के प्रमोशन में जुटे हैं वहीँ दूसरी तरफ आलिया अपने हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग ख़त्म कर के वापस आ गयी हैं। लेकिन दोनों पहले बार फिल्म 'ब्लैक' के सेट पर मिले थे। उस समय आलिया को रणबीर पर ज़बरदस्त क्रश हो गया था। इस बात का खुलासा खुद आलिया ने साल 2013 में कॉफी विद करण चैट शो के दौरान किया था। आलिया ने रणबीर को संजय लीला भंसाली के साथ बतौर असिस्टेंड डायरेक्टर काम करते देखा था। तबसे आलिया उन्हें मन ही मन चाहने लगीं।

पहली बार दोनों कपल के रूप में आये मीडिया के सामने

Alia-Ranbir Love Story (Image Credit-Social Media)

 रणबीर आलिया पहली बार सोनम कपूर की शादी में साथ आये जहाँ दोनों को खूब लाइमलाइट मिली और लोगों को ये पता चला कि दोनों के बीच दोस्ती से ज़्यादा कुछ है। सोनम की शादी मई 2018 में हुई थी इस दौरान आलिया ने लाइम ग्रीन कलर का लहंगा पहना था। वहीँ रणबीर भी हाई नेक कुर्ता और पैजामा पहने काफी स्मार्ट लग रहे थे। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से। जो साल 2018 में बनना शुरू हुई थी।

रणबीर-आलिया ने कहा हाँ हमे मोहब्बत है

Alia-Ranbir Love Story (Image Credit-Social Media)

 रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल हैं उनकी जोड़ी की फैन फॉलोविंग ज़बरदस्त है। वहीँ रणबीर ने अपनी और आलिया की रिलेशनशिप को सोनम कपूर की शादी के कुछ समय बाद एक इंटरव्यू के दौरान स्वीकार किया था। उन्होंने कहा था कि वो और आलिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आलिया भट्ट रणबीर के पिता और अभिनेता ऋषि कपूर की बीमारी के दौरान जब वो न्यूयोर्क में एडमिट थे तब भी उनसे मिलने गईं थीं। जिसने दिया था कि आलिया कपूर परिवार के भी बेहद करीब आ चुंकीं हैं। इसके बाद 2019 में आईफा अवार्ड्स के दौरान रणबीर आलिया साथ बैठे और दोनों ने एक दूसरे को किस भी किया था। साथ ही साथ आलिया को जब अवार्ड मिला तो उन्होंने अवार्ड लेने के बाद एक्सेप्टेंस स्पीच में कहा,आई लव यू रणबीर। इसके बाद दोनों अफ्रीका घूमने गए जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं।

फैंस को था दोनों की शादी का इंतज़ार

Alia-Ranbir Love Story (Image Credit-Social Media)

 रणबीर आलिया की शादी की खबर कई बार आई जिसके साथ ही फैंस की धड़कने भी तेज़ हो गईं लेकिन हर बार वो सिर्फ अफवाह भर होती थी। फैंस हर एक खबर पर यानि इंतज़ार करते थे कि कोई पुख्ता खबर आये जिससे सारी अटकलें दूर हो जाएं। फिर आलिया के जन्मदिन बाद दोनों की शादी की ख़बरों का बाजार काफी गर्म हो गया। और फाइनली दोनों ने 14 अप्रैल 2022 रचा ली।

फिलहाल अब दोनों साथ है और जल्द ही पेरेंटहुड एन्जॉय करने वाले हैं। वहीँ फैंस अब नन्हे कपूर की तस्वीरें देखने के लिए बेताब है। जिसके बारे में आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से जानकारी शेयर की थी।

Tags:    

Similar News