Ranbir Kapoor संग काम कर चुका ये एक्टर बना रियल लाइफ हीरो, कर दिखाया बड़ा कारनामा

Animal Actor Manjot singh Viral Video: रणबीर कपूर के साथ फिल्म "एनिमल" में नजर आए अभिनेता मनजोत सिंह की सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही हो रही है, आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-01-06 12:21 GMT

Animal Actor Manjot singh Viral Video (Photo- Social Media)

Animal Actor Manjot singh Viral Video: मनोरंजन की दुनिया से आए दिन एक से एक हैरान कर देने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। वहीं अब फिर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। अब आपको भी इसके बारे में बताएं तो दरअसल यह खबर फिल्म "एनिमल" में नजर आए अभिनेता मनजोत सिंह को लेकर आई है। मनजोत सिंह ने सालों पहले एक ऐसा कारनामा कर दिखाया था कि उसके लिए आज के समय में लोग उनकी जमकर पीठ थपथपा रहें हैं, चलिए आपको आगे इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।

मनजोत सिंह का 5 साल पुराना वीडियो हुआ वायरल

"एनिमल" फिल्म को दर्शको से किस तरह का रिस्पॉन्स मिला, ये तो आप सब देख ही चुके हैं। देश का बच्चा-बच्चा "एनिमल" के 'जमाल कुडू' गाने पर ठुमकता नजर आ रहा है। "एनिमल" के हर किरदार ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। वहीं इस फिल्म में रणबीर कपूर के भाई का किरदार निभाने वाले एक्टर मनजोत सिंह की भी खूब चर्चा हुई। "एनिमल" में अपनी शानदार अदाकारी के जरिए लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले मनजोत सिंह का एक लगभग 5 साल पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई अभिनेता की तारीफ कर रहा है।


एक लड़की की बचाई थी जान

मनजोत सिंह ने अपना 5 साल पुराना वीडियो खुद ही अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर किया है, जो अब पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मनजोत सिंह किस तरह सुसाइड करने जा रही लड़की की जान बचा लेते हैं। मनजोत सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "ये घटना साल 2019 की है। एक लड़की सुसाइड करने की कोशिश कर रही थी। भगवान की कृपा से मैं सही जगह और सही समय पर उस लड़की को बचाने के लिए वहां मौजूद था। हम सभी समस्याओं और मुश्किलें झेलते हैं। कभी-कभी जीना भी साहस का होता है।"

फैंस ने मनजोत सिंह को कहा रियल लाइफ हीरो

एनिमल एक्टर मनजोत सिंह का ये वीडियो जब से सामने आया है, फैंस और नेटीजेंस अभिनेता के दीवाने बन चुके हैं। किसी ने उन्हें रियल लाइफ हीरो कहा है तो किसी ने उन्हें सुपरहीरो कहा है। यहां देखें कमेंट्स -



 


Tags:    

Similar News