Anjali Arora Networth: अंजलि अरोड़ा नेटवर्थ के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से आगे

Anjali Arora Networth: अंजलि अरोड़ा इस समय Shree Ramayana Katha में माता सीता के किरदार के लिए सुर्खियों में हैं, चलिए जानते हैं Anjali Arora के पास कुल कितनी संपत्ति है.

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-05-08 10:19 GMT

Anjali Arora Net Worth 

Anjali Arora Net Worth: अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। जिसके पीछे की वजह है इन्फ्लूएंसर व कच्चा बादाम गर्ल के नाम से फेमस हुई एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा ने अभिषेक सिंह के डायरेक्शन में बन रही Shree Ramayana Katha में माता सीता के रोल में सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करने का ऐलान किया है। जिसके बाद से उनको सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। अंजलि अरोड़ा डांस वीडियों के चलते सोशल मीडिया पर पॉपुलर हुई थी। लेकिन कंगना रनौत के शो Lock Upp में बतौर कंटेस्टेंट जाने की वजह से उनको और ज्यादा पॉपुलर्टी मिली। अब वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में छाई हुई हैं। लेकिन आज हम Anjali Arora के नेटवर्थ के बारे में बात करने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं कि Anjali Arora कुल कितनी संपत्ति की मालकिन हैं। 

अंजलि अरोड़ा नेटवर्थ (Anjali Arora Net Worth)-


अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) कोई फिल्म या टीवी एक्ट्रेस नहीं हैं। वो एक सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर हैं इसके बावजूद भी Anjali Arora किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अंजलि अरोड़ा को लास्ट टाइम कंगना रनौत के शो लॉक अप सीजन 1 में देखा गया था। 24 साल की उम्र में अंजलि अरोड़ा ने काफी ज्यादा पॉपुलर्टी प्राप्त कर ली है। अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम, फेसबुक व यूट्यूब पर अपने कंटेंट की वजह से जानी जाती हैं। 

अब अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) अपना टीवी डेब्यू करने जा रही हैं, Shree Ramayana Katha के जरिए, जिसमें वो माता सीता का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। जहाँ कई लोगो को अंजलि अरोड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में सुनकर काफी खुशी हुई और वो उनकी तुलना रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) व साईं पल्लवी (Sai Pallavi) की रामायण (Ramayana Movie)  में माता सीता का किरदार निभा रही Sai Pallavi से करने लगे। तो वहीं कई लोग उनको माता सीता के रोल के लिए कास्ट किए जाने पर ट्रोल करने लगे। यदि हम अंजलि अरोड़ा की कुल संपत्ति के बारे में बात करें तो अंजलि अरोड़ा की कुल संपत्ति 4 करोड़ के करीब है। 

अंजलि अरोड़ा के पास हैं आलीशान घर (Anjali Arora House)-


अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) ने हालहि में दिल्ली में एक आलीशान घर खरीदा है। जिसके बाद उनकी संपत्ति में और भी ज्यादा बढ़ोत्तरी हो गई है। 

अंजलि अरोड़ा इनकम (Anjali Arora Income)-

यदि हम अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) के महीने की कमाई के बारें में बता करें तो अंजलि अरोड़ा महीने के 5 से 8 लाख तक कमाई कर लेती हैं। तो वहीं अंजलि अरोड़ा की वार्षिक इनकम 80 लाख के करीब है। 

अंजलि अरोड़ा इनकम सोर्स (Anjali Arora Income Source)-

यदि हम अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) के इनकम सोर्स के बारे में बात करे तो अंजलि अरोड़ा का इनकम सोर्स यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक है। इसके अलावा वह पेड प्रमोशन, मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियो से भी अच्छा-खासा कमा लेती हैं। 

अंजलि अरोड़ा कार केलक्शन (Anjali Arora Car Collection)-


अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora)  के पास Jaguar XE है, जिसकी कीमत 48.50 लाख रूपए तक है। इसके अलावा अंजलि के पास Kia Sonet है, जिसकी कीमत 12 लाख रूपए तक है। इसके अलावा अंजलि ने अपने पिता को एक कार गिफ्ट किया है। 

Tags:    

Similar News