सिकंदर ने की सोनम कपूर की बहन से सगाई, Mr.INDIA बने अनुपम खेर के समधी

Update: 2016-02-01 08:24 GMT

मुंबई: एक्टर सिकंदर खेर ने अपनी महिला मित्र प्रिया सिंह से एक निजी समारोह में सगाई कर ली। प्रिया सिंह एक्ट्रेस सोनम कपूर की मौसेरी बहन है। इस रिश्ते से अनिल कपूर और अनुपम खेर समधी बन गए है। इस समारोह में सिंकदर के माता-पिता किरण खेर और अनुपम खेर, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन और पामेला चोपड़ा शामिल हुए।प्रिया इंटीरियर डिजायनर कविता सिंह और उद्योगपति जसजीत सिंह की पुत्री हैं।

अनुपम खेर ने बेटे को ट्वीट करते हुए बधाई दी है- "Happy to share that our dearest @sikandarbk got engaged to wonderful Priya Singh, d/o dear Jasjit & Kavita Singh.:)"

अनिल कपूर-अनुपम खेर(बाएं)सिकंदर खेर -प्रिया(दाएं)

प्रिया की दूसरी सगाई: सूत्रों के मुताबिक पहले प्रिया की शादी आशीष महबुबानी नाम के शख्स के साथ होने वाली थी। 39 साल के आशीष की अक्टूबर 2015 में हार्टअटैक होने से डेथ हो गई। 4 महीने पहले ही सिकंदर और प्रिया की मुलाकात हुई थी। उसके बाद अब दोनों ने सगाई कर ली।

Tags:    

Similar News