Bhojpuri Video Song: काजल राज ने 'रात भर नचाईबो' गाने पर मटकाई अपनी कमर, धमाल मचा रहा है ये सांग

Bhojpuri Video Song: अनुपमा यादव और शिव कुमार बिक्कू की धमाकेदार परफॉरमेंस के साथ गाना 'रात भर नचाईबो' रिलीज हो गया है। ये गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री को काफी अच्छे से बयां करता है।

Update: 2022-12-02 14:43 GMT

Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Song: अनुपमा यादव और शिव कुमार बिक्कू की धमाकेदार परफॉरमेंस के साथ गाना 'रात भर नचाईबो' रिलीज हो गया है। ये गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री को काफी अच्छे से बयां करता है जहाँ मस्ती और धमाल इसका यूएसपी है। इस गाने के सामने आते ही इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। आइये आपको इसका ज़बरदस्त वीडियो दिखते हैं जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है।

गाना 'रात भर नचाईबो' रिलीज

सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से आज एक गाना रिलीज़ किया गया है जिसके बोल हैं 'रात भर नचाईबो', जिसके सामने आते ही दर्शक अपनी प्रतिक्रिया देने लगे हैं। लोगों को ये गाना बेहद पसंद आ रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं ये गाना अनुपमा यादव और शिव कुमार बिक्कू ने गाया है और इसे काजल राज पर फिल्माया गया है। ये गाना काफी ज़्यादा एंटरटेनिंग और आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा। गाने को अपनी आवाज़ भी अनुपमा यादव ने शिव कुमार बिक्कू ने ही दीं हैं। गाने के सामने आते ही ये हर किसी की जुबां पर चढ़ गया है। आप भी देखिये और सुनिए इस बेहतरीन गाने को।  

Full View

गाने के रिस्पांस से मेकर्स काफी खुश हैं। वहीँ आपको बता दें कि भोजपुरी देश की एक ऐसी कंपनी है जो रीजनल भाषा के म्यूजिक और आर्टिस्ट्स को प्रोत्साहित करके उन्हें आगे लाती रही है। जिसकी वजह से आर्टिस्ट और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री को भी काफी फायदा हुआ है और नई प्रतिभा भी सामने आई है।पिछले काफी समय से इस कंपनी ने कई नई प्रतिभाओं को तराशा है जिसके बाद कई नए सिंगर ने अपना टैलेंट पूरी दुनिया के सामने रखा है।

इस गाने को शिव कुमार बिक्कू और अनुपमा यादव ने अपनी बेहतरीन आवाज़ से सजाया है। साथ ही इस गाने को काजल राज पर फिल्माया गया है। इस गाने 'रात भर नचाईबो' का संगीत रौशन सिंह और गीत विक्की रौशन का है। वहीँ गाने को कोरियोग्राफ किया है प्रेम शर्मा और बिक्रम पासवान ने वहीँ इसके निर्देशक हैं डी ओ पी महेश वेंकट।

Tags:    

Similar News