अनुराग कश्यप की बेटी ने बनाई डॉक्यूमेंट्री, ट्वीट से दी जानकारी

Update: 2017-01-05 06:56 GMT

मुंबई: कहते हैं होनहार माता-पिता की संतान भी होनाहार होती है। ऐसा ही कुछ अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने कर दिखाया है। आलिया ने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए अपना पहला डॉक्यूमेंट्री बनाया है। आलिया ने हाल ही में एक टॉप फैशन पोर्टल के लिए मॉडलिंग की थी। उन्होंने अपने स्कूल के लिए गर्ल्स एजुकेशन पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाया है।

आगे देखें अनुराग कश्यप की बेटी की डॉक्युमेंट्री...



अनुराग कश्यप ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। स्कूल के लिए उनकी बेटी का लड़कियों की शिक्षा पर पहला डॉक्यूमेंट्री प्रोजेक्ट। आलिया अनुराग और उनकी पूर्व पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं।

आगे देखें अनुराग कश्यप की बेटी की डॉक्युमेंट्री...

Full View

अनुराग और आरती की 2003 में शादी हुई थी और 2009 में उनका तलाक हो गया था। उसके बाद अनुराग ने 2011 में कल्कि कोचलिन से शादी कर ली थी। 2015 में अनुराग कल्कि से भी अलग हो गए। अनुराग ने ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘देव डी’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और अग्ली जैसी कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं।

Tags:    

Similar News