Anushka Sharma Post: गर्मी के मौसम में अनुष्का शर्मा बनीं आम, भाई कर्णेश ने कर दिया मजेदार कमेंट

Anushka Sharma Latest Photo: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा की सादकी हर किसी का दिल लूट लेती है, एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपनी कुछ बेहद प्यारी फोटोज शेयर की हैं|

Update: 2023-03-31 18:41 GMT
Anushka Sharma Photo (Image Credit- Social Media)
Anushka Sharma Latest Photo: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा की सादकी हर किसी का दिल लूट लेती है, एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपनी कुछ बेहद प्यारी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें एकबार फिर उनके फैंस उनके लुक के पर फिदा हो चुके हैं।

येलो ड्रेस में दिखाईं अपनी खूबसूरत अदाएं

अनुष्का ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी कुल 5 तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पोज पे पोज मार रहीं हैं। यैलो गाउन में अनुष्का का सिंपल और शॉवर लुक देखते बन रहा है। वह बेहद प्यारी दिख रही थीं। यलो कलर की ड्रेस के साथ उन्होंने सेम कलर का बैग भी लिया हुआ है, जो उनपर खूब सूट कर रहा है। इस तस्वीरों में अनुष्का अपनी जॉलाइन फ्लांट करने के साथ ही अपनी खबसूरत अदाएं भी दिखा रहीं हैं।

भाई कर्णेश ने अनुष्का के पोस्ट पर किया मजेदार कमेंट

अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहें हैं। वहीं एक कमेंट जो सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है वो है उनके भाई कर्णेश का। दरअसल अनुष्का ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में आम का इमोजी बनाया है और अब उसी पर रिएक्ट करते हुए भाई कर्णेश ने उन्हें "हापुस" कहा है।

पति विराट के साथ डियोर फॉल 2023 का हिस्सा बनीं थीं अनुष्का शर्मा

बताते चलें कि अनुष्का शर्मा गुरुवार की रात पति विराट कोहली के साथ मुंबई में आयोजित हुए फैशन इवेंट डियोर फॉल 2023 (Dior fall) का हिस्सा बनने पहुंचीं थीं। उस इवेंट में अनुष्का ने यही आउटफिट कैरी किया हुआ था, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। अनुष्का और विराट ने अपने आउटफिट और अपने अंदाज से उस इवेंट की पूरी लाइमलाइट लूट ली और हर किसी की निगाहें सिर्फ इसी कपल पर टिक गईं। दोनों इस दौरान काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए, हाथों में हाथ डालें अपने फैंस को कपल गोल्स भी दिया।

विराट के साथ कोजी होती नजर आईं अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने अपनी तस्वीरें शेयर करने से पहले विराट कोहली के साथ भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों की क्यूट भरी केमिस्ट्री देखते बन रही है। अनुष्का कभी विराट के साथ कोजी होती नजर आ रहीं हैं तो किसी फोटो में उन्हें पीछे से हग किए हुए हैं। अनुष्का और विराट की ये तस्वीरें आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं और चर्चा का विषय बनीं हुईं हैं।

अनुष्का शर्मा वर्कफ्रंट

अनुष्का शर्मा काफी लंबे समय बाद फिल्मों में नजर आने वाली हैं। उन्होंने पिछले साल दिसंबर महीने में अपनी अपकमिंग फिल्म "चकदा एक्सप्रेस" की शूटिंग पूरी की थी और अब इस साल यह ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म की कहानी झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। फिल्म को प्रोसित राय ने डायरेक्ट किया है।

Tags:    

Similar News