Anushka Shetty ने कर ली सगाई! जानें किससे शादी करने जा रही हैं एक्ट्रेस

Anushka Shetty Marriage: साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-05-19 06:51 GMT

Anushka Shetty Marriage (Image Credit: Social Media)

Anushka Shetty Marriage Latest News: साउथ की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। शुरुआत से ही अनुष्का शेट्टी का नाम प्राभस से जोड़ा गया है। फैंस तो दोनों की शादी के सपने भी देख रहे हैं, लेकिन फैंस का ये सपना अब लगता है पूरा नहीं होगा, क्योंकि एक रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का शेट्टी ने सगाई कर ली है और बहुत जल्द वह शादी भी करने वाली हैं। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि अगर अनुष्का शेट्टी एक्टर प्रभास को डेट नहीं कर रही हैं, तो वो कौन हैं जिन्हें एक्ट्रेस अपना दिल दे बैठी हैं?

अनुष्का शेट्टी की हुई सगाई? (Anushka Shetty Engagement)

दरअसल, एक रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का शेट्टी की एक कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर के साथ सगाई हो चुकी है और दोनों इस साल के आखिर तक शादी करने वाले हैं। हालांकि, अभी तक शादी और सगाई की खबरों को लेकर दोनों के परिवार की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। खबरों के अनुसार, अनुष्का शेट्टी की शादी जिस प्रोड्यूसर से होने वाली है उन्हें एक्ट्रेस काफी समय से डेट कर रही हैं और दोनों का परिवार इस रिश्ता से बेहद खुश है।


क्या प्राभस को डेट कर रही थीं अनुष्का शेट्टी? (Anushka Shetty and Prabhas Relationship)

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि प्राभस और अनुष्का की डेटिंग की खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जाता है। दोनों की केमिस्ट्री बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती है, लेकिन अनुष्का शेट्टी ने अपने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वह प्रभास को डेट नहीं कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो और प्राभस बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती ऐसी है कि अनुष्का उन्हें सुबह के 3 बजे भी कॉल कर सकती हैं। अनुष्का का कहना है कि अगर दोनों के बीच कुछ होता, तो अब तक बाहर आ गया होता।


प्रभास ने भी तोड़ी थी अनुष्का संग अपने रिश्ते पर चुप्पी (Prabhas Girlfriend)

इससे पहले, प्रभास ने भी अपने एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का शेट्टी संग अपने अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ी थी। एक्टर ने कहा था कि उनके बीच कुछ नहीं है। प्रभास ने कहा था कि पिछले सालों में दोनों को कई बार साथ में जरूर देखा गया है कि लेकिन वह रिश्ते में नहीं है। एक्टर ने कहा था कि वह अपने रिश्ते को इतने समय तक छुपाकर नहीं रख पाते। खैर, प्रभास की बात हो ही रही है तो आपको बता दें कि प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898एडी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसमें फिल्म में वो दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं।



Tags:    

Similar News