...तो क्या अब एक ही घर में रहेंगे बोनी कपूर के चारों बच्चे

Update: 2018-07-30 09:07 GMT

मुंबई: श्रीदेवी के निधन के बाद से बोनी कपूर के चारों बच्चों के बीच बॉन्डिंग और प्यार काफी बढ़ गया है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द से जल्द चारों बच्चे एक ही घर में शिफ्ट हो जाएंगे। बता दें, श्रीदेवी के निधन से लेकर आज तक अर्जुन और अंशुला कपूर जान्हवी और खुशी के साथ वक़्त पर साथ खड़े हुए मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: हो गया खुलासा: इस दिन शादी के बंधन में बंध सकते हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

वहीं, जब चारों के बीच बॉन्डिंग और प्यार अच्छा हो गया है तो क्यों न सब साथ में रहें। मगर दिक्कत की बात ये है की आखिर चारों में से कौन किसके घर पर रहेगा। दरअसल, अर्जुन और अंशुला उस घर में रहते हैं जहां उनकी मां मोना कपूर रहती थीं।

अर्जुन और अंशुला की तरह जान्हवी और खुशी उस घर में रहती हैं जहां उनकी मां की यादें बसी हुई हैं। ऐसे में कौन अपना घर छोड़कर कहां आएगा, ये देखने वाली बात होगी। यही नहीं, ये बोनी कपूर के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा कि वो चारों को एक ही छत के नीचे ले आएं।

Tags:    

Similar News