Arjun-Malaika: जर्मनी में छुट्टियां मना रहा यह बॉलीवुड कपल, रोमांटिक तस्वीरें आईं सामने तो करीना ने भी कर दिया कमेंट

Arjun Kapoor Malaika Arora: बॉलीवुड के प्यारे कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस समय वेकेशन पर हैं। दरअसल दोनों छुट्टियां मानने जर्मनी गए हुए हैं।;

Update:2023-04-15 00:05 IST
Arjun-Malaika: जर्मनी में छुट्टियां मना रहा यह बॉलीवुड कपल, रोमांटिक तस्वीरें आईं सामने तो करीना ने भी कर दिया कमेंट
Arjun-Malaika (Photo- Social Media)
  • whatsapp icon
Arjun Kapoor Malaika Arora: बॉलीवुड के प्यारे कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस समय वेकेशन पर हैं। दरअसल दोनों छुट्टियां मानने जर्मनी गए हुए हैं। बता दें कि अभी हाल ही में मलाइका और अर्जुन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, तभी से लोग दोनों के वेकेशन की तस्वीरों का इंतजार कर रहे थे और अब जाकर यह इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव संग शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने कुछ देर पहले ही अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा संग सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों एक लिफ्ट में नजर आ रहें हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "लिफ्ट करा दे।"

फोटो के बारे में आपको बताएं तो मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट कलर की पैंट और टॉप के साथ लॉन्ग कोट पहनी हुई है, खुले बालों के साथ ही उन्होंने गॉगल्स भी लगाया हुआ है, जिसमें वह बेहद हॉट लग रहीं हैं। वहीं अर्जुन कपूर ने ब्लैक पैंट के साथ ऑफ व्हाइट टी शर्ट और ब्लैक जैकेट कैरी की हुई है।

करीना कपूर खान ने किया कमेंट

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी एक तरफ जहां लोगों को पसंद आती है, वहीं बहुत से ऐसे लोग हैं जो इन्हें ट्रोल करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। फिलहाल तो अर्जुन द्वारा शेयर किया गया यह पोस्ट खूब सुर्खियां बटोर रहा है और यूजर्स जमकर कमेंट कर रहें हैं, वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर भी अर्जुन और मलाइका की ये फोटो देख कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाईं। बेबो ने कमेंट करते हुए लिखा, "लिफ्टी... Hmmmmmm किलिंग इट।"

Also Read

मलाइका अरोड़ा भी दिखा रहीं वेकेशन की खूबसूरत झलक

बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा भी अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी के जरिए वेकेशन की झलक दिखा रहीं हैं। कभी अपनी तस्वीरें शेयर कर रहीं हैं तो कभी खाने-पीने की।
देखें -

मलाइका और अर्जुन जल्द कर सकते हैं शादी

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर खबरें हैं कि यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है, क्योंकि मलाइका ने खुद इस बात का जिक्र किया था। दरअसल मलाइका ने अपने एक हाल ही के इंटरव्यू में अपनी शादी की लेकर बात की थी, जिसमें उन्होंने कहा था, "मैंने शादी के बारे में सोचा है। बहुत से लोगों को लगता है कि मैं दूसरी शादी को लेकर स्वार्थी हूं, लेकिन ऐसा नहीं है। मैं प्यार में विश्वास करती हूं, लेकिन मैं इस बात का जवाब नहीं दे सकती कि मैं दोबारा शादी कब करूंगी, क्योंकि मैं कुछ चीजों सरप्राइज ही छोड़ देना चाहती हूं, प्लानिंग पर विश्वास नहीं करती हूं। प्लानिंग करने से जिंदगी का मजा पहले ही खत्म हो जाता है।"

Tags:    

Similar News