Nitin Desai Death: 'सब कुछ प्लान था', नितिन देसाई के सुसाइड नोट से सामने आया दिल दहला देने वाला सच

Nitin Desai Death: मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के सुसाइड के बाद से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। इस बीच एक दिल दहला देने वाला सच सामने आया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Update: 2023-08-04 02:28 GMT
Nitin Desai Death (Image credit: Instagram)

Nitin Desai Death: इस समय बॉलीवुड के गलियारों में मातम पसरा हुआ है। हर कोई हैरान है कि आखिर क्यों नितिन देसाई ने अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया? एक मशहूर आर्ट डायरेक्टर, जिसकी कलाकारी देख आंखों पर यकीन नहीं होता था। आज उनकी मौत पर यकीन नहीं हो रहा है। यकीन नहीं हो रहा है कि बॉलीवुड का चमकता सितारा अब हमारे बीच नहीं है।

अपने ही स्टूडियो में लगाई फांसी

नितिन देसाई ने अपने ही फेमस एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। उनके सुसाइड की वजह पैसों की तंगी बताई जा रही है। नितिन देसाई लगभग 180 करोड़ रुपयों के कर्ज में डूबे हुए थे। अब इस बीच नितिन देसाई की मौत को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। जी हां...सामने आई खबर के मुताबिक, नितिन देसाई की मौत प्लान थी।

प्लान्ड था नितिन देसाई का सुसाइड

किसी ने सही कहा- 'कलाकार के शरीर से कलाकारी किसी भी हालत में नहीं जाती' नितिन देसाई ने जिस वक्त अपनी जान ली, उस वक्त वो बेहद परेशान थे। इतने ज्यादा परेशान की उन्होंने इतना बड़ा फैसला ले लिया, लेकिन यह फैसला उन्होंने बेहद सोच-समझकर और एक प्लान बनाकर लिया। जी हां...आपको सुनकर बेहद हैरानी होगी कि नितिन देसाई ने अपनी मौत के लिए सेट डिजाइन किया था। एनडी स्टूडियो में काम करने वाले एक शख्स ने इस बात की जानकारी दी है और बताया है कि नितिन देसाई ने अपनी मौत के लिए सेच डिजाइन किया था। शख्स ने बताया- ''नितिन देसाई ने आत्महत्या करने से पहले एक बड़ा धनुष बाण तैयार किया था। इस धनुष बाण के बीचों बीच नितिन देसाइ ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी थी।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

इसी जानकारी के साथ-साथ एक और जानकारी हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस को नितिन के स्टूडियो से एक टेप रिकॉर्डर मिला है, जिसे सुसाइड नोट माना जा रहा है। हालांकि, उस टेप रिकॉर्डर में क्या है यह अभी तक सामने नहीं आया है।

वहीं, नितिन देसाई के पास एक कागज का टुकड़ मिला था, जिसमें लिखा था कि उनका अंतिम संस्कार वहीं उनके एनडी स्टूडियो में ही किया जाए। क्योंकि वो स्टूडियो उनके दिल के बहुत करीब है। फिलहाल, नितिन देसाई का पार्थिव शरीर जेजे अस्पताल में रखा गया है।

Tags:    

Similar News