Umar Riaz on Asim Breakup :आसिम रियाज और हिमांशी के ब्रेकअप पर उमर ने किया रिएक्ट, बोली ये बात

Umar Riaz on Asim Breakup :आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की जोड़ी को बिग बॉस सीजन 13 में देखा गया था। अब यह दोनों अलग हो चुके हैं जिस पर उमर रियाज ने रिएक्ट किया है।

Update: 2024-01-15 13:09 GMT

Umar Riaz on Asim Breakup (Photos - Social Media)

Umar Riaz on Asim Breakup : बिग बॉस एक ऐसा शो है जिसमें आने वाले कंटेस्टेंट को पापुलैरिटी मिलने में टाइम नहीं लगता है और यह बहुत जल्दी सफलता हासिल कर लेते हैं। बिग बॉस सीजन 13 में आसिम रियाज और हिमांशी खुराना को देखा गया था और यह दोनों रिलेशनशिप में भी आए थे। हालांकि अब यह दोनों साथ में नहीं है और कुछ समय पहले ही इन्होंने अपने ब्रेकअप के अनाउंसमेंट की थी। अब इस मामले पर उमर रियाज को रिएक्शन देते हुए देखा गया है।

उमर ने दिया रिएक्शन

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के ब्रेकअप को लेकर लंबे समय से बातें हो रही है और ऐसे कई मुद्दे हैं जो इनके बारे में उछाले जा रहे हैं। अब एक मीडिया चैनल से बात करते हुए उमर ने कहा है कि जिंदगी में जो भी होता है उसके पीछे कारण नहीं होता हम अक्सर यह भूल जाते हैं कि ऊपर भगवान बैठा है। लोग आते हैं और चले जाते हैं अगर आप हमसे शादी करते हैं तो वह साथ होना होता है अगर उसका खत्म हो रहा है तो मतलब ही हमेशा के लिए नहीं बना था। इसे इतना भी अहमियत मत दीजिए जैसे कि यह तलाक था।

क्यों हुआ ब्रेकअप

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना बिग बॉस 13 में एक साथ आए थे और यहां पर इन दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली थी। शो में एक दूसरे के साथ रहने के बाद यह 4 साल तक रिलेशनशिप में थे। कुछ समय पहले ही इन दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने ब्रेकअप की जानकारी दी थी। इन्होंने कहा था कि यह अपनी अपनी धार्मिक मान्यताओं के चलते प्यार की कुर्बानी दे रहे हैं। आसिम रियाज ने लिखा था कि हम दोनों 30 प्लस है और मेच्योर होकर हमने यह डिसीजन लिया है कि हम अलग हो रहे हैं और यह फैसला म्यूचुअल लिया गया है हमारी प्राइवेसी की इज्जत करें।

इस बारे में हिमांशी ने लिखा था कि हम एक साथ नहीं है। हमारे रिलेशनशिप की जर्नी बहुत अच्छी थी हम अपने-अपने धर्म का सम्मान करते हुए अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं की वजह से प्यार की कुर्बानी दे रहे हैं। हमारे मन में एक दूसरे के खिलाफ कुछ भी नहीं है।

बता देंगे हिमांशी और आसीम को बिग बॉस 13 में देखा गया था। जहां पर हिमांशी की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी और हिमांशी के प्यार में पड़ गए थे। हिमांशी उसे समय किसी और के साथी और कुछ समय बाद में शो से बाहर भी चली गई थी और फिर वापस से गैस के तौर पर आई थी और उन्होंने आसीम से अपने प्यार का इजहार भी किया था। दोनों लंबे समय तक साथ रहे और इन्हें अक्सर देखा जाता था। इन्होंने साथ में काम भी किया है।

Tags:    

Similar News