Axar Patel Wife Meha: कौन हैं मेहा पटेल, जिसके साथ अक्षर पटेल ने लिए सात फेरे, शादी का वीडियो हुआ वायरल

Axar Patel Wife Meha: भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपनी मंगेतर मेहा पटेल (Meha Patel) के साथ 26 जनवरी को सात फेरे लिए। मेहा डायटिशियन हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2023-01-27 05:32 GMT

Axar Patel Wife Meha (Image: Social Media)

Axar Patel Wife Meha: टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी शादी के बंधन में बंध गए। अक्षर (Akshar Patel) ने अपनी मंगेतर मेहा पटेल (Meha Patel) के साथ 26 जनवरी को सात फेरे लिए। दोनों की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें ये कपल काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। दोनों की सगाई पिछले साल यानी 2022 में हुई थी। बता दें अक्षर की पत्नी मेहा (Akshar Patel Wife Meha) सोशल मीडिया सेंसेशन हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आइए जानते हैं मेहा पटेल के बारे में विस्तार से:

कौन है मेहा पटेल

जानकारी के लिए बता दें कि मेहा पटेल पेशे से डायटिशियन और न्यूट्रिशियनिस्ट हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपना डाइट प्लान भी शेयर करती हैं। साथ ही अक्षर पटेल और मेहा को कई बार साथ में छुट्टियां बिताते हुए भी देखा गया है, जिसका फोटो भी मेहा शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं मेहा ने अक्षर पटेल के लिए अपने एक हाथ पर Aksh नाम का टैटू भी बनाया है। दरअसल मेहा पटेल को रील बनाने का भी काफी शौक है। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर लगातार रील शेयर करती हैं। बता दें मेहा के 28 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

अक्षर पटेल ने वडोदरा में की शादी

बता दें अक्षर पटेल ने मेहा के साथ गुरुवार (26 जनवरी) को गुजरात के वडोदरा में सात फेरे लिए। अक्षर की शादी में में जयदेव उनादकट समेत कई क्रिकेटर भी पहुंचे थे। दरअसल उनादकट ने मेहंदी सेरेमनी की इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर किए थे। इसमें अक्षर पटेल और मेहा भी एक साथ नजर आए। वहीं अक्षर की बारात का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वरमाला का रसम निभाते दिखें।

वहीं अक्षर और मेहा की मेंहदी और हल्दी की रश्में भी हुईं, जिसकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं थी। बता दें अक्षर पटेल और मेहा एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। वहीं साल 2022 में मेहा और अक्षर ने सगाई की थी। अब ये कपल शादी के बंधन में बंध गया है। दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस अक्षर पटेल को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं।

Tags:    

Similar News