Bajrangi Bhaijan : दमदार अभिनय के लिए भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुई एक्ट्रेस, Salman Khan को खास अंदाज में धन्यवाद कहा

बाल कलाकार के रुप में जबरदस्त अभिनय कर सभी का मन मोह लेने के लिए हर्षाली मल्होत्रा को भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-01-10 13:47 GMT

Bajrangi Bhaijan: कबीर खान (Kabir Khan) के निर्देशन में बनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' (Bajrangi Bhaijan) ने पर्दे पर खूब धमाल मचाया था। इस फिल्म ने सलमान खान के करियर को भी एक महत्वपूर्ण मोड़ दिया। साथ ही हमें मुन्नी के रूप में एक बाल कलाकार हर्षाली मल्होत्रा (Harshali Malhotra) ​​भी मिली। हर्षाली के बेहतरीन अभिनय प्रदर्शन और सलमान खान के साथ उनकी केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया। इसके तुरंत बाद सलमान और हर्षाली दोनों को कई पुरस्कार मिले। हाल ही में यह फिल्म एक और पुरस्कार से अलंकृत हुआ है। 9 जनवरी, 2022 को, हर्षाली मल्होत्रा को प्रतिष्ठित भारत रत्न डॉ अम्बेडकर पुरस्कार से नवाजा गया।

हर्षाली मल्होत्रा ने पुरस्कार समारोह से कई तस्वीरें साझा की

अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा (Harshali Malhotra) ने पुरस्कार समारोह से कई तस्वीरें को साझा किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तस्वीरों को साझा करते हुए सलमान खान (Salman Khan), कबीर खान, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और बजरंगी भाईजान की पूरी कास्ट और क्रू को धन्यवाद दिया। फिल्म बजरंगी भाईजान से हर्षाली मल्होत्रा ​​को खूब प्रसिद्धि मिली । रविवार, 9 जनवरी, 2022 उनके लिए एक बड़ा दिन था। बजरंगी भाईजान में अपने प्रदर्शन के लिए अपार लोकप्रियता, प्रसिद्धि और पुरस्कार प्राप्त करने वाली अभिनेत्री को प्रतिष्ठित भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार मिला।

हर्षाली ने बजरंगी भाईजान की टीम को पुरस्कार समर्पित किया

तस्वीरों के एक सेट को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए हर्षाली (Harshali Malhotra) ने लिखा, "यह पुरस्कार सलमान खान (Salman Khan) अंकल, कबीर खान अंकल और मुकेश छाबड़ा अंकल को मुझ पर विश्वास करने के लिए और पूर्ण बजरंगी भाईजान टीम के लिए समर्पित है।" हर्षाली ने आगे लिखा कि श्री भगत सिंह कोश्यारी, जो कि महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं, से भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करते हुए अपनी एक और तस्वीर साझा की और लिखा, "श्री भगत सिंह कोश्यारी से भारत रत्न डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए धन्य।"

फिल्म का सीक्वल भी बनेगा?

बता दें कि फिल्म 'बजरंगी भाईजान' 17 जुलाई, 2015 को रिलीज़ हुई थी। फिल्म में अभिनेता सलमान खान, करीना कपूर खान और हर्षाली मल्होत्रा (Harshali Malhotra) मुख्य भूमिकाओं में थीं। फिल्म रिलीज होने के साथ ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई। वहीं हर्षाली मल्होत्रा को सभी ने खूब पसंद किया और वो रातोंरात लोकप्रिय हो गईं। सलमान खान (Salman Khan) ने अपने जन्मदिन पर 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि इसका नाम 'पवन पुत्र भाईजान' रखा गया है। लेकिन कबीर खान ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि ऐसी खबरें सुनने को मिल रही है। लेकिन अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं है।

Tags:    

Similar News