Barbie Movie: पूरी दुनिया में धूम मचा रही फिल्म 'बार्बी', लेकिन क्यों पाकिस्तान समेत इन देशों में बैन?

Barbie Movie: पिछले काफी समय से दुनिया भर में मौजूद हॉलीवुड प्रेमी फिल्म 'बार्बी' का इंतजार कर रहे थे और फिल्म उम्मीदों पर खरी भी उतरी, लेकिन कई देशों में इस फिल्म को बैन कर दिया गया है। आइए जानते हैं ऐसा क्यों किया गया है?

Update: 2023-07-24 05:40 GMT
Barbie Movie (Image credit: Instagram)

Barbie Movie: 21 जुलाई 2023 को दो हॉलीवुड फिल्में 'ओपेनहाइमर' और 'बार्बी' दुनिया भर में रिलीज हुई। रिलीज के साथ फिल्म ने धूम मचा दी और स्पीड से बिजनेस कर रही है। इन दोनों ही फिल्मों ने भारत में शानदार कमाई की है, जहां फिल्म 'ओपेनहाइमर' ने भारत में 14 करोड़ तो वहीं फिल्म 'बार्बी' ने साढ़े चार करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। एक तरह से देखा जाए तो यह बॉलीवुड फिल्मों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है, लेकिन भारत के साथ-साथ इन फिल्मों में कई दूसरे देशों में भी खतरे की घंटी बजा दी है। जी हां...फिल्म 'बार्बी' को कई देशों में बैन कर दिया गया है। आइए आपको बताते हैं इसका कारण क्या है?

आपत्तिजनक सामग्री के कारण बैन हुई फिल्म

पाकिस्तान में फिल्म 'बार्बी' को एलजीबीटीक्यू प्लस थीम के कारण बैन किया है। ईरान ने इस फिल्म पर स्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, रूस, वियतनाम और फिलीपींस जैसे देशों ने भी फिल्म को बैन कर दिया है। हालांकि, पाकिस्तान में यह बैन स्थायी रूप से नहीं लगाया गया है।

ऐसे में पंजाब सेंसस बोर्ड ने कहा है कि अगर फिल्म से आपत्तजनक सामग्री हटाई जाती है, तो इस फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज होने दिया जाएगा। हालांकि, यूएई, मिस्र, कतर, ईरान, सऊदी अरब जैसे अन्य इस्लामिक देशों ने फिल्म को पूरी तरह से बैन कर दिया है। एक तरह से देखा जाए तो यह कोई नई बात नहीं है, क्योंकि ज्यादातर इस्लामी राष्ट्र एलजीबीटीक्यू से जुड़े कंटेंट को हमेशा ही अपने देश में बैन करते हैं।

क्या है फिल्म 'बार्बी' की कहानी?

फिल्म की कहानी की बात करें, तो 'बार्बी' की कहानी सपनों की दुनिया यानी बार्बी लैंड में रहने वाली बार्बी से शुरू होती है। इस बार्बी लैंड में सब कुछ बहुत खूबसूरत और सुहावना होता है, लेकिन एक दिन बार्बी को मौत का ख्याल परेशान करने लगता है, तो उसे बार्बी लैंड से इंसानों की असल दुनिया में भेज दिया जाता है ताकि वह अपने साथ होने वाले इंपरफेक्शन का पता लगा सके। इंसानों की दुनिया में जाने के बाद बार्बी इंसानी दुनिया की कड़वी सचाइयों और दुख को समझती है।

क्या होता है एलजीबीटीक्यू कंटेंट?

दरअसल, समलैंगिकों को आम भाषा में एलजीबीटी यानी लेस्बियन कहा जता है। इनमें बाईसेक्सुअल, गे और ट्रांसजेंडर जैसे लोग आते हैं। ऐसे में अगर किसी फिल्म में इनसे जुड़ी कहानी व किरदार दिखाए जाते हैं, तो उन्हें एलजीबीटीक्यू कंटेंट कहा जाता है और ऐसे कंटेंट को ज्यादातर इस्लामी देश में बैन किया जाता है।

Tags:    

Similar News