Bhai Dooj 2022: इस साल भी भाई दूज धूम-धाम से सेलिब्रेट करेंगे ये 5 टीवी इंडस्ट्री के भाई बहन

Bhai Dooj 2022: भाई दूज के मौके पर आइए एक नजर डालते हैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर भाई-बहनों पर, जिनके बीच का रिलेशन देता है भाई-बहन का गोल।

Report :  Anurag Tiwari
Update:2022-10-26 10:07 IST

Celebrating Bhai Dooj (image: social media)

BhaiDooj 2022: आपको बता दें कि आज 26 अक्टूबर को हम भाई दूज का शुभ और सबसे खास त्योहार मनाते हैं। यह त्योहार एक भाई और बहन के अटूट बंधन और उनके द्वारा शेयर किए गए कड़वे-मीठे रिश्ते का जश्न मनाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर एक पवित्र धागा बांधती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों की हमेशा रक्षा और सम्मान करने का वादा करते हैं। इसके साथ ही ये एक ऐसा दिन जब बहनें अपने भाई की जेब पर हमला कर सकती हैं और उन्हें इसकी कोई शिकायत नहीं होती है। वहीं हर नॉर्मल भाई बहन की तरह हमारे सेलेब्स भी हर त्योहार को बड़े जोश के साथ मनाने में बिलीव करते हैं और भाई दूज उन सभी खास त्योहारों में से एक है। 

रूपाली गांगुली और विजय गांगुली

रूपाली गांगुली और विजय गांगुली एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के सबसे ब्रिलियंट भाई-बहनों में से एक हैं। रूपाली टेली इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक हैं और सीरियल "अनुपमा" में अपने परफॉर्मेंस से दिल जीत रही हैं। वहीं विजय गांगुली एक कोरियोग्राफर के साथ निर्माता भी हैं। दोनों को अपने फैंस से अपार प्यार मिला है और उनकी अचीवमेंट्स के लिए कई तारीफों से सम्मानित किया गया है। 

जन्नत जुबैर और अयान जुबैर

जन्नत जुबैर शोबिज की दुनिया पर राज करने वाली डीवाज में से एक हैं और लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा बनी हुईं हैं। अभिनेत्री जन्नत जुबैर का एक छोटा भाई अयान भी है, जो सोशल मीडिया पर काफी फेमस है और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। जन्नत और अयान को अक्सर मस्ती करते हुए देखा जाता है और उनका मजबूत बंधन उनके सोशल मीडिया वीडियो के थ्रू से दिखाई देता है।

अशनूर कौर और रोहन मेहरा

अशनूर कौर टीवी इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड यूथ अभिनेत्रियों में से एक हैं और पिछले कुछ सालों में कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहीं हैं। रोहन की बात करें तो एक्टर एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी काफी मशहूर हैं। अशनूर और रोहन बहुत करीबी रिलेशन शेयर करते हैं और सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की एक झलक देने में कभी असफल नहीं होते हैं। भावनाओं से बंधे, अशनूर और रोहन ने अक्सर दिखाया कि भाई और बहन का रिश्ता कैसा दिखना चाहिए। 

कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह

कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह टीवी की दुनिया में सबसे पॉपुलर भाई-बहन की जोड़ी में से हैं। दोनों एक दूसरे से ग्रेट अंडरस्टैंडिंग शेयर करते हैं और टिनसेल शहर में सबसे अच्छे भाई-बहनों के रूप में टैग किए जा सकते हैं। कृष्णा अभिषेक आरती सिंह के बड़े भाई हैं और वह अक्सर अपनी बहन के लिए हार्टफल्ट मैसेजेस देते हैं कि वह उनके लिए कितनी खास हैं और सभी फैंस उनके इस साइट रिलेशन को पसंद करते हैं।

मिशकत के वर्मा और मिहिका वर्मा

मिशकत के वर्मा और मिहिका वर्मा छोटे पर्दे के पॉपुलर अभिनेता हैं। जहां मिहिका ने हिट टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' से पॉपुलैरिटी पाई और अब वह अमेरिका में बस गई है। वहीं मिशकत प्रेजेंट में सीरियल "आनंदीबा और एमिली" में आरव संघानी की भूमिका निभा रहें हैं। मिशकत मिहिका के छोटे भाई हैं और दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक-दूसरे के साथ गॉर्जियस तस्वीरें शेयर करते हैं।


Tags:    

Similar News