भारती सिंह ऐसे बनीं कॉमेडी क्वीन, कभी सोती थीं भूखे पेट, ऐसा है 10 साल का सफर

भारती के जीवन में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज एक टर्निंग पॉइंट था। आपको बता दें कि इस शो से भारती को कॉमेडी में पहचान मिली।

Update: 2020-11-21 17:59 GMT
भारती सिंह ऐसे बनीं कॉमेडी क्वीन, कभी सोती थीं भूखे पेट, ऐसा है 10 साल का सफर photo (social media)

मुंबई : कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को सभी लोग जानते होंगे। सभी लोग उनकी कॉमेडी के फैन है। भारती ने न जानें कितने लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरती आई है। आपको बता दें कि ज्यादातर लोग उनके जीवन के संघर्ष को नहीं जानते हैं। भारती आज इस मुकाम पर कितने संघर्ष के साथ पहुंची हैं। तो आज जानते हैं इस कॉमेडी क्वीन के हसीं के पीछे का संघर्ष।

भारती का संघर्ष भरा बचपन

भारती सिंह का जन्म 3 जुलाई 1984 को हुआ था। यह अमृतसर पंजाब की रहने वाली हैं। इनका जन्म काफी गरीब परिवार में हुआ था। इनके पिता नेपाली थे और मां पंजाबी है। भारती अपने घर में सबसे छोटी थी। इनके जन्म पर इनकी मां इन्हें अपने पेट में ही खत्म करना चाहती थी लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

भारती ने अपना जीवन काफी संघर्ष के साथ बिताया है। भारती जब महज 2 साल की थी तब इनके पिता गुजर गए थे। तब इनकी मां फैक्ट्री में काम करके तीनों बच्चों को पाला करती थी। आपको बता दें कि भारती ने कभी ऐसे दिन भी देखे हैं जब उन्हें भूखे पेट सोना पड़ा है। आज भी यह सोचकर आंखें नम हो जाती है। आपको बता दें कि इनकी मा सिलाई मशीन चलाकर बच्चों का पेट पालती थी। इस बात का जिक्र भारती ने एक इंटरव्यू में किया है।

यह भी पढ़े: भारती सिंह गिरफ्तार: ड्रग्स केस में फंसी कॉमेडियन क्वीन, पीती हैं गांजा

भारती का एक्टिंग करियर

भारती सिंह ने बताया कि काफी पैसों की तंगी के चलते उन्होंने अपना एक्टिंग का करियर चुना था । उनके परिवार में पैसे की दिक्कत चल रही थी। रिश्तेदार काफी परेशान कर रहे थे। इसके चलते इन्होंने अमृतसर छोड़ मुंबई आ गए थे। भारती के जीवन में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज एक टर्निंग पॉइंट था। आपको बता दें कि इस शो से भारती को कॉमेडी में पहचान मिली।

इस शो से इनकी जिंदगी में नए दरवाजे खुल गए। आपको बता दें कि इस शो के बाद भारती कॉमेडी सर्कस शो का हिस्सा बनी। धीरे - धीरे लोग इन्हें जानने लगे और कॉमेडी के करियर में सफलता हासिल करती चली गई।

कपिल शर्मा शो

आज भारती कई रियलिटी शो को होस्ट करती दिखती है। आपको बता दें कि जाने माने शो कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल में भी हिस्सा बनी। आज इनकी कॉमेडी के चर्चे न केवल भारत बल्कि इन्हें विदेशों में भी लोग जानते हैं।

भारती सिंह को अपने बॉडी को लेकर काफी मजाक सहने पड़े हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि ज्यादा वजन के चक्कर में चिढ़ाते थे उनके घर वाले भी इनका मजाक बनाया करते थे। लेकिन आज उसी भारती को लोग उसके बॉडी इमेज से ही पहचानते हैं।

यह भी पढ़े: सुशांत सिंह केस: अभी तक सच नहीं आ पाया सामने, जांच एजेंसियों पर सवाल

एनसीबी का घेरा

आपको बता दें कि शनिवार को एनसीबी ने ड्रग्स केस में भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि भारती के घर ड्रग्स मिले हैं। और इस बात को भारती ने स्वीकार किया है। जिसकी वजह से इन्हें गिरफ्तार किया गया है। उनके पति हर्ष लिम्बचिया को पूछताछ के लिए ले गयी है।

यह भी पढ़े: Birthday Special: नेहा शर्मा की ये बातें नहीं जानते होंगे आप, ऐसा है फिल्मी सफर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News