Bhojpuri Song Hello Kaun: इस गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मिले करोड़ो में व्यूज

Bhojpuri Song Hello Kaun: इसे ना सिर्फ सुना और देखा गया बल्कि इस पर कई रील्स भी बनाई गयी जो आज भी लोगों के बीच काफी फेमस है। आप भी देखिये और सुनिए ये गाना।

Written By :  Shweta Srivastava
Newstrack :  Network
Update: 2022-03-28 06:58 GMT

Hit Bhojpuri Song(फोटो संभार -सोशल मीडिया)

Bhojpuri Song Hello Kaun:भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की अगर हम बात करें तो कुछ ही दिनों में ये इंडस्ट्री काफी तेज़ी से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई है। भोजपुरी गाने भी लोगों को अपनी ज़मीन से जोड़ कर रखते हैं। इन गानों को बड़ी तेज़ी से लाइक और ढेर सारे व्यूज मिलते हैं। ऐसा ही एक सुपर डूपर गाना था भोजपुरी फिल्मो के अभिनेता व गायक रितेश पाण्डे (Ritesh Pandey) का। जिन्होंने अपने एक गाने से कई बॉलीवुड गानों(Bollywood song) को भी पीछे छोड़ दिया था। आपको बता दें कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर रितेश पांडे के एक भोजपुरी गाने ने पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में डंका बजा दिया था। इतना ही नहीं बल्कि ये गाना भोजपुरी गानों में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गाना बन गया था। हम बात कर रहे हैं रितेश पांडे के भोजपुरी गाने 'हेलो कौन'(Hello Kaun) के बारे में। इस गाने को रिलीज होने के कुछ समय के भीतर यू-ट्यूब पर कई मिलियन व्यूज मिल गए थे। अगर बात करें इस गाने के रीसेंट व्यूज की तो इस समय इसे करीब 87 करोड़ बार देखा जा चुका है।

इस गाने को न सिर्फ सुना और देखा गया बल्कि इस पर कई रील्स भी बनाई गयी जो आज भी लोगों के बीच काफी फेमस है। आप भी देखिये और सुनिए ये गाना।

Full View

अगर हम बात करें भोजपुरी फिल्मो के अभिनेता व गायक रितेश पाण्डे की तो उन्हें बचपन से ही गाने का शोक था। बिहार के रोहतास जिला, सासाराम से 20 किलोमीटर दुरी पर बसे एक गांव करगहर के रहने वाले रितेश पांडे के संघर्ष की कहानी भी किसी मुश्किलों के पहाड़ से कम नहीं रही। एक इंटरव्यू में हुई बातचीत के दौरान रितेश पांडेय ने अपने जीवन संघर्ष की कहानी बताई, उन्होंने बताया की बचपन में परिवार की आर्थिक स्थति काफी दयनीय होने के कारण रितेश पांडेय के पिता के साथ बनारस आये थे। वहां उन्होंने खूब मन लगाकर पढ़ाई की और अच्छे अंकों से पास भी हुए लेकिन उनके गाने का शौक उन्हें घर वालों के विरुद्ध सिंगिंग को ही अपना करियर बनाने को प्रेरित करता रहा। इसके बाद रितेश ने कुछ पैसे जोड़ कर एक एल्बम निकला लेकिन वो भी कुछ खास नहीं चला तो उन्होंने उसी स्टूडियो में नौकरी कर ली जहाँ से उन्होंने इस एल्बम की शुरुआत की थी।

जब सारे प्रयास विफल हो गए तब भी रितेश ने हार नहीं मानी और एक और गाना गाया, जिसका नाम था 'करूआ तेल' इतना ही नहीं इसके लिए भी रितेश ने काफी एफर्ट किया और खुद रितेश पांडेय एक पेन ड्राइव में इस गाने को लेकर बिहार और यूपी के हर एक शहर में दूकान से दूकान तक बाइक से पहुंचाया । साथ ही उन्होंने दुकानदारों से कहा की आप इस गाने को हर मोबाइल में डालिये। इस तरह रितेश पांडेय की मेहनत रंग लाई और देखते ही देखते गाना बहुत बड़ा हिट हो गया।

रितेश ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम बना लिया था और उनके गाने 'हेलो कौन ने तो म्यूजिक इंडस्ट्री के स्थापित स्टार सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गानों को भी काफी पीछे छोड़ दिया था। आज रितेश किसी इंट्रोडक्शन के मोहताज नहीं बल्कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं।

Tags:    

Similar News