भोजपुरी एक्टर खेसारी लालः अभद्र व्यवहार पर बुरे फंसे, मुकदमा हुआ दर्ज

लखनऊ में मशहूर भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव पर गुड़म्बा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा सोशल मीडिया पर गाली-गलौज अभद्र व्यवहार के आरोप में दर्ज किया गया है। यह एफआईआर फिल्म निर्देशक आरआर पाण्डेय ने दर्ज कराई है।

Update: 2021-03-18 14:00 GMT
भोजपुरी एक्टर खेसारी लालः अभद्र व्यवहार पर बुरे फंसे, मुकदमा हुआ दर्ज

लखनऊ: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है। लेकिन यह खबर उनके प्रशंसकों के लिए बुरी खबर है। लखनऊ में मशहूर भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव पर गुड़म्बा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा सोशल मीडिया पर गाली-गलौज अभद्र व्यवहार के आरोप में दर्ज किया गया है। यह एफआईआर फिल्म निर्देशक आरआर पाण्डेय ने दर्ज कराई है।

खेसारी लाल यादव पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा

दरअसल, खेसारी लाल यादव पर लखनऊ में रहने वाले एक शख्स ने जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। मिली जानकारी के मुताबिक ये मुकदमा लखनऊ के गुडम्बा थाने में दर्ज कराया गया है। खेसारी पर मुकदमा दर्ज कराने वाले का नाम आरआर पाण्डेय बताया जा रहा है। ये फिल्म निर्देशक बताए जा रहे हैं।

इंटरव्यू के जरिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग

बता दें कि आरआर पाण्डेय ने खेसारी लाल के खिलाफ फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। खेसारी लाल यादव पर आरोप है कि पिछले 2 साल से वो कभी फेसबुक तो कभी किसी इंटरव्यू के जरिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। इसके अलावा खेसारी लाल अपने गीतकार अखिलेश कश्यप, यू-ट्यूबर अर्जुन यादव आर्या और महबूब खान के जरिए गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी दिला रहे हैं।

ये भी देखें: एशिया की सबसे बड़ी परियोजना के लिए अदाणी ग्रीन एनर्जी ने जुटाए 1.35 बिलियन अमरीकी डॉलर

शिकायतकर्ता राजुकमार पांडे ने बताया

शिकायतकर्ता राजुकमार पांडे का कहना है कि वो पिछले 30 साल से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। इनका बेटा प्रदीप पांडे उर्फ चिंटू पहले बाल कलाकार और अब मुख्य कलाकार हैं। जिनकी लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ रही है। इसलिए खेसारी लाल यादव मेरे बेटे से प्रतिस्पर्धा करने लगे हैं। विरोधी मानने लगे हैं। इसी वजह से आए दिन सोशल मीडिया या अन्य कई तरीके से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से बदनाम कर रहे हैं।

खेसारी का विवादों से पुराना नाता

खेसारी को अपने एक गाने के लिए जेल तक जाना पड़ गया था। मशहूर टेनिस स्टांर सानिया मिर्जा की एक शिकायत के कारण वे तीन दिन दिल्लील की तिहाड़ जेल में रहे। सानिया ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। यह मुकदमा खेसारी के एक गाने 'टेनिस वाली सानिया खोजली दुल्हाि पाकिस्तालनी' को लेकर दर्ज कराया गया था।

ये भी देखें: 30 लाख खर्च कर दियेः चेहरा हो गया इतने भद्दे लुक का, लोग कर रहे कमेंट

खेसारी ने फर्श से अर्श तक का मुकाम हासिल किया

खेसारी ने अपने जीवन में फर्श से अर्श तक का मुकाम हासिल किया है। उन्होंजने काफी गरीबी देखी है। उनका जन्मो बेहद गरीब परिवार में हुआ। उम्र हुई और कमाने की जरूरत महसूस हुई तो वे दिल्लीं चले गए। वहां एक धागा कंपनी में काम किया। शादी हुई और परिवार का खर्च बढ़ा तो एक वक्तह वे दिल्लीन के ओखला इलाके में सड़क किनारे अपने पिता के साथ लिट्टी बेचने लगे। एक वक्तब साइक‍िल तक के लिए मुहताज खेसारी अब करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News