Bhojpuri Gana: भोजपुरी की इस अदाकारा पर नीलकमल सिंह ने उठाया हाथ, ब्रेकअप कर एक्ट्रेस ने फेरा मुंह

Neelkamal Singh Bhojpuri Gana: भोजपुरी अभिनेता नीलकमल सिंह का एक गाना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में है, जिसका नाम "मिला दा जान से" है। नीलकमल सिंह का यह गाना बेहद दर्द भरा है, जिससे आज के यूथ खुद से रिलेट कर पाएंगे।

Update: 2023-08-31 13:38 GMT
Neelkamal Singh Bhojpuri Gana: भोजपुरी के गाने (Bhojpuri Song) यूट्यूब पर लगातार ट्रेंडिंग में बने रहते हैं। चाहे भोजपुरी का कोई नया गाना हो या फिर सालों पुराना गाना, सभी दर्शकों के बीच छाया रहता है। फिलहाल इसी बीच भोजपुरी अभिनेता नीलकमल सिंह का एक गाना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में है, जिसका नाम "मिला दा जान से" है। नीलकमल सिंह का यह गाना बेहद दर्द भरा है, जिससे आज के यूथ खुद से रिलेट कर पाएंगे।

यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है नीलकमल सिंह का गाना

नीलकमल सिंह भोजपुरी पर्दे के किंग हैं, वह भी एक्टिंग के साथ ही साथ सिंगिंग में भी माहिर हैं। नीलकमल सिंह भी भोजपुरी के बाकी सुपरस्टार की तरह ही हर दूसरे-तीसरे दिन में अपना नया गाना रिलीज करते हैं। अभी हाल ही में उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

इस अभिनेत्री के प्यार में रोते नजर आए नीलकमल सिंह

भोजपुरी अभिनेता नीलकमल सिंह का हालिया रिलीज हुआ गाना "मिला दा जान से" (Mila Da Jaan Se) को दर्शक बेहद पसंद कर रहें हैं। इस गाने में नीलकमल सिंह संग अभिनेत्री श्रृष्टि उत्तराखंडी नजर आ रहीं हैं। इस दर्द भरे गाने को देख यकीनन आप भी थोड़े इमोशनल हो जायेंगे।

नीलकमल सिंह के इस वीडियो सॉन्ग "मिला दा जान से" (Neelkamal Singh Song) की लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं, म्यूजिक वी जैज ने कंपोज किया है, जबकि गाने को अपनी आवाज नीलकमल सिंह ने ही दी है। बिभांशु तिवारी ने गाने के वीडियो को डायरेक्ट किया है। इस गाने को अबतक 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Tags:    

Similar News