Bhojpuri Trending News: पत्नी मोनालिसा को छोड़ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ क्या कर रहें विक्रांत सिंह? आखिर क्या है माजरा

Bhojpuri News: सोशल मीडिया पर भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Update: 2023-04-26 17:57 GMT
Akshara Singh And Vikrant Singh (Photo- Social Media)
Bhojpuri News: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक उभरती हुई एक्ट्रेस हैं, अब वह भोजपुरी के साथ हिंदी सिनेमा की ओर भी धीरे-धीरे अपना कदम बढ़ा रहीं हैं। अक्षरा सिंह की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है, वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और पल-पल की अपडेट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षरा सिंह संग भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह नजर आ रहें हैं, ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर मोनालिसा के पति अक्षरा सिंह के साथ क्या कर रहें हैं तो चलिए आपको अपनी इस रिपोर्ट में इस वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से बताते हैं।

आखिर अक्षरा सिंह संग क्या कर रहें विक्रांत सिंह

सोशल मीडिया पर भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल उस वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ भोजपुरी अभिनेता और मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह भी दिखाई दे रहें हैं, ऐसे में अब आपके मन में यही सवाल उठ रहा होगा कि आखिर इन दोनों के बीच क्या चल रहा है? रुकिए ! रुकिए! कुछ गलत सोचने की जरूरत नहीं है, दरअसल दोनों अपनी आने वाली फिल्म की वजह से एकसाथ दिखाई दे रहें हैं।

अक्षरा सिंह ने खुद शेयर किया है वीडियो

हम अपने रीडर्स को बता दें कि अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने खुद थोड़ी देर पहले उस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें उनके और विक्रांत सिंह के अलावा फिल्म की टीम के और भी लोग नजर आ रहें हैं। इस वीडियो को शेयर कर अक्षरा ने अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है।

अक्षरा सिंह ने अपनी नई फिल्म को लेकर किया खुलासा

अक्षरा सिंह ने उस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "नया प्रोजेक्ट आज से शुभारंभ...रत्नाकर सर को बहुत-बहुत धन्यवाद साथ ही अनुराग जी को भी इस नई शुरुआत के लिए मैं धन्यवाद कहना चाहूंगी।" वहीं आगे अपने पोस्ट में अभिनेता विक्रांत सिंह को टैग करते हुए अक्षरा सिंह ने लिखा कि हम और हमारी टीम को भी ऑल द बेस्ट ! हर हर महादेव।

विक्रांत सिंह संग रोमांस फरमाएंगी अक्षरा सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी आने वाली फिल्म में अभिनेता विक्रांत सिंह संग रोमांस फरमाते नजर आएंगी। दोनों पहली बार एकसाथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं, ऐसे में फैंस इस फ्रेश जोड़ी को परदे पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। हालांकि अब तक फिल्म का नाम सामने नहीं आया है, वहीं दर्शक कमेंट बॉक्स में अक्षरा सिंह को उनकी नई फिल्म के लिए बधाई दे रहें हैं।

Tags:    

Similar News