Bhojpuri News: आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह के लिए कही ऐसी बात, सुनकर हैरान रह जायेंगे आप!

Aamrapali Dubey and Pawan Singh: एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के लिए कुछ ऐसी बातें बताई जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जायेंगे।

Update: 2023-01-02 14:40 GMT

Aamrapali Dubey and Pawan Singh (Image Credit-Social Media)

Aamrapali Dubey and Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कुछ ऐसा कहा जिसके बाद हर जगह कोई उन्ही के बारे में बात कर रहा है उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह के लिए कुछ ऐसी बातें बताई जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जायेंगे। आइये जानते हैं ऐसा क्या कहा एक्ट्रेस ने।

आम्रपाली दुबे ने खोले पवन सिंह के कई राज़

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह अक्सर अपने निजी जीवन से जुडी बातों को लेकर चर्चा में रहते हैं वहीँ उनके बारे में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने कुछ ऐसी बातें कहीं हैं जिसके बाद हर किसी की जुबां पर बस उन्ही के चर्चे हैं। दरअसल आम्रपाली ने बताया कि वो पवन सिंह से काफी डरतीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई खुलासे किये जिसे सुनकर आपभी शॉक्ड हो जायेंगे।

आम्रपाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं साथ ही उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान भोजपुरी स्टार पवन सिंह के लिए कुछ ख़ास बातें शेयर की हैं। पवन सिंह न सिर्फ भोजपुरी दर्शकों के बीच पॉपुलर हैं बल्कि वो हिंदी दर्शकों की भी पहली पसंद बन चुके हैं उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का सलमान खान भी कहा जाता है। उन्हें भी दबंग खान की ही तरह पावर पैक्ड स्टार बोला जाता है। वहीँ भोजपुरी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली की भी ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग है। वहीँ जब उनसे पवन सिंह के बारे में सवाल किया गया तो उनका जवाब सभी को चौका गया।

दरअसल आम्रपाली दुबे से भोजपुरी स्टार्स के बारे में कई सवाल किये गए और जब पवन सिंह के लिए पुछा गया तो वो काफी घबरा गयी और फिर उन्होंने कहा कि उन्हें पवन सिंह से काफी डर लगता है। एक्ट्रेस ने कहा," वो जब भी सेट पर आते हैं तो पूछते हैं और पंडित जी का हाल बा इतना सुनकर ही में डर सी जातीं हूँ। फिर में डर-डर कर बोलती हूँ हाँ ठीक हूँ..... आप भी भी ठीक हो न। वो काफी अच्छे इंसान हैं लेकिन थोड़े मूडी भी हैं। साथ ही साथ वो कभी भी अपनी नींद के साथ किसी भी तरह का कंप्रोमाइज नहीं करते हैं।  

Tags:    

Similar News