Akanksha Dubey News: आकांक्षा दुबे की मौत पर बड़ा खुलासा, वकील ने बताई चौंकाने वाली बात

Akanksha Dubey News: आकांक्षा दुबे की मौत को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं और अब एक और बड़ा खुलासा एक्ट्रेस के वकिल ने किया है। आइए आपको बताते हैं।

Update: 2023-04-07 11:43 GMT
Akanksha Dubey Update News (Image credit: Instagram)

Akanksha Dubey News: भोजपुरी इंडस्ट्री दिवंगत एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey Bhojpuri Actress) की मौत को लगभग 10 दिन पहले हुई थी, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद आत्महत्या बताया था। पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, तो यह पूरी तरह से आत्महत्या लग रहा है, लेकिन एक्ट्रेस का परिवार यह बात मानने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच आकांक्षा के परिवार व उनके वकील ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर कई बड़े सवाल भी खड़े किए थे और अब आकांक्षा आत्महत्या (Akanksha Dubey Death) मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है।

आकांक्षा दुबे के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी का बयान

बता दें कि आकांक्षा दुबे के वकील (Akanksha Dubey Lawyer Statement) शशांक शेखर त्रिपाठी ने पुलिस के सामने कई बड़े सवाल खड़े किए हैं। वकील का कहना है कि एक्ट्रेस के पेट से ना तो खाना मिला ना ही कोई लिक्विड पाया गया। फिर वो भूरे रंग का दिखने वाला 20ml का पदार्थ क्या है? वहीं आकांक्षा का म्यूकस मेंब्रेन ऑफ स्टमक चोक्ड पाया गया। वकील ने बताया कि आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी कलाई पर भी चोट के निशान बताया गया है। जबकि पुलिस ने कहा था कि उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। वकील शशांक ने इन सवालों को खड़े करते हुए आकांक्षा की मौत को हत्या बताया है और इस मामले की संजीदगी से जांच करने की भी मांग की है।

आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी हुई है हत्या'

बता दें कि आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने यह कहते हुए की उनकी बेटी की हत्या (Akanksha Dubey Mother Claim on Samar Singh) हुई है कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने सारनाथ थाने से इस केस में स्टेटस रिपोर्ट तलब किया है, जिसकी अगली सुनवाई 10 अप्रैल 2023 को होगी। कोर्ट में दायर याचिका में मधु दुबे ने बताया कि उनकी बेटी आकांक्षा दुबे की मुलाकात लगभग तीन साल पहले समर सिंह सिंह से हुई थी। समर सिंह ने उनकी बेटी को प्यार में फंसा कर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया और उसका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर और ब्लैकमेल करके समर सिंह उनकी बेटी के साथ गुलाम की तरह व्यवहार करता था। मधु दुबे ने समर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि समर ने आकांक्षा से कई वीडियो में काम करवाया और कमाई का सारा पैसा अपने पास रख लिया।

आरोपी सिंगर समर सिंह को गिरफ़्तार किया गया

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सिंगर और प्रोड्यूसर समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। समर सिंह की गिरफ्तारी गाजियाबाद की चार्म क्रिस्टल सोसाइटी से हुई है। देर रात वाराणसी पुलिस थाना नंदग्राम क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन पहुंची, जहां से समर सिंह को हिरासत में ले लिया गया। आपको बता दें कि आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के बाद से ही समर सिंह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद समर सिंह को आज यानी 7 अप्रैल 2023 को गाजियाबाद की कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से ट्रांजिट रिमांड लेगी और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस उसे वाराणसी लेकर आएगी। समर सिंह को अभी नंदग्राम थाने में ही रखा गया है।

सिंगर समर सिंह और उसके भाई पर प्रताड़ना का आरोप

बता दें कि आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के आरोपों के बाद पुलिस ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जिसके बाद पुलिस ने समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अभी समर सिंह का भाई संजय सिंह अभी पुलिस की गिरफत से दूर है। पुलिस को उम्मीद है कि समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह की गिरफ्तारी भी जल्द होगी।

25 मार्च को होटल में मिली थी आकांक्षा की लाश

जानकारी हो कि आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के होटल 'सोमेंद्र रेजिडेंसी' के कमरे में मिला था। आकांक्षा सिंगर समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी। इसी साल वैलेंटाइन्स डे पर आकांक्षा ने बाकायदा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समर सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर कर इस रिश्ते को जाहिर भी किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, मौत से पहले आकांशा ने वाराणसी के एक क्लब में एक पार्टी की थी, जिसे ब्रेकअप पार्टी का नाम दिया गया था। ब्रेकअप पार्टी खत्म होने के बाद आकांक्षा को उनका एक पुराना दोस्त संदीप होटल तक छोड़ने आया था, जिसका CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Tags:    

Similar News