Akshara Singh: अक्षरा सिंह का हैरान करने वाला वीडियो आया सामने, मोनालिसा के पति से किस मांगती दिखीं एक्ट्रेस

Akshara Singh Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अपने एक से एक बेहतरीन प्रोजेक्ट के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहीं हैं।

Update: 2023-05-13 15:02 GMT
Akshara Singh Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अपने एक से एक बेहतरीन प्रोजेक्ट के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहीं हैं। लेकिन इस सबके बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है।

मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह से किस मांगती दिखी अक्षरा सिंह

अगर हम आपसे कहें कि अक्षरा सिंह का जो वीडियो इंटरनेट की दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है, उसमें वह भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सिंह के पति और अभिनेता विक्रांत सिंह से किस मांगते दिख रहीं हैं तो आपका कैसा रिएक्शन होगा। जी हां!! लेटेस्ट वीडियो में अक्षरा सिंह अभिनेता विक्रांत सिंह से एक चुम्मा मांग रहीं हैं।

हालांकि ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, आप जिस तरह से उसे सोच रहें हैं, वैसा कुछ भी नहीं है। दरअसल अक्षरा सिंह ने थोड़ी देर पहले ही विक्रांत सिंह के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है, लेकिन उस वीडियो में दोनों हालिया रिलीज हुए भोजपुरी गाने "एक चुम्मा" पर धमाकेदार डांस करते दिख रहें हैं, इस गाने की लिरिक्स ही ऐसी है, जिसपर दोनों परफॉर्मेंस दे रहें हैं।

अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह ने किया जबरदस्त डांस

मालूम हो कि अक्षरा सिंह का हाल ही में गाना "एक चुम्मा" रिलीज हुआ है और इसी गाने पर एक्ट्रेस अभिनेता विक्रांत सिंह के डांस कर रहीं हैं। अक्षरा सिंह के इस गाने को बहुत ही शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और साथ ही यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है। अक्षरा और विक्रांत के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस फिल्म में नजर आयेंगे विक्रांत और अक्षरा

बताते चलें कि अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह जल्द ही एक फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका टाइटल "जानू आई लव यू" हैं। इस फिल्म की शूटिंग अभी की जा रही है और जैसे ही दोनों को काम से फुरसत मिलती है दोनों कभी कॉमेडी वीडियो बनाते हैं तो कभी डांस वीडियो, जिसकी झलक अक्षरा सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

Tags:    

Similar News