Akshara Singh Birthday: भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह को मिला जबरदस्त सरप्राइज़, जानिए क्या है इसकी वजह

Akshara Singh Birthday: भोजपुरी की खूबसूरत दिवा अक्षरा सिंह (Akshara Singh Birthday) आज अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। अक्षरा 32 साल की हो चुकी हैं और इस मौके पर उन्हें इंडस्ट्री के दोस्तों से ढेरों शुभकामनाएं मिल रहीं हैं।

Update: 2023-08-30 08:22 GMT
Akshara Singh Birthday (Photo- Social Media)
Akshara Singh Birthday: भोजपुरी की खूबसूरत दिवा अक्षरा सिंह (Akshara Singh Birthday) आज अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। अक्षरा 32 साल की हो चुकी हैं और इस मौके पर उन्हें इंडस्ट्री के दोस्तों से ढेरों शुभकामनाएं मिल रहीं हैं। फैंस से लेकर फॉलोअर्स और दोस्त तक सभी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहें हैं। वहीं आधी रात को अक्षरा सिंह को उनके घरवालों से जबरदस्त सरप्राइज़ मिला है, आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।

आधी रात को अक्षरा सिंह को मिला जबरदस्त सरप्राइज

अक्षरा सिंह को उनके घरवालों की तरफ से बेहद ही शानदार सरप्राइज़ मिला है, जिसका वीडियो अभिनेत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं अक्षरा सिंह (Akshara Singh Video) जैसे ही आधी रात को अपने घर पहुंचती हैं वैसे ही उनकी मां उन्हें गले लगाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहीं हैं। इस वीडियो को शेयर कर अक्षरा कैप्शन में लिखती हैं, "जन्मदिन की शुरुआत मम्मा के साथ।"

केक काटकर की जन्मदिन की शुरुआत

अक्षरा सिंह ने आधी रात के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ और वीडियोज भी शेयर किए हैं। इस वीडियो में अक्षरा सिंह अपनी मां और दोस्त के साथ केक काटते दिखाई दे रहीं हैं। वीडियो में बुके और दो केक नजर आ रहा है। अक्षरा सिंह अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए बेहद खुश दिखाई दे रहीं हैं। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सरप्राइज़ बी लाइक....इस शानदार सरप्राइज़ और गिफ्ट के लिए शुक्रिया।"

फैंस और दोस्तों ने दी बधाईयां

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में सालों से काम कर रहीं हैं। उन्होंने इतने सालों में खूब नाम कमाया है। अपने टैलेंट के दम पर अक्षरा सिंह लाखों लोगों की फेवरेट अदाकारा बन चुकीं हैं। अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस, फॉलोअर्स और दोस्तों के जमकर कमेंट्स आ रहें हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहें हैं।

Tags:    

Similar News