Bhojpuri Actress Akshara Singh:निशांत भट्ट के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का जबरदस्त डांस, मराठी लुक में छा गई एक्ट्रेस

Akshara Singh Dance with Nishant Bhat: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें वह निशांत भट्ट के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2023-01-26 04:38 GMT

Bhojpuri Actress Akshara Singh (Image: Social Media)

Akshara Singh Dance with Nishant Bhat: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर अपने पर्सनल और प्रोफेशनल कारणों से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी खूब चर्चे में रहती हैं और फैंस उन्हें खूब प्यार भी देते हैं। अक्षरा ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट की है जो तेजी से वायरल हो रही है। बता दें अक्षरा नए वीडियो (Akshara Singh New Video) में मराठी लुक में नजर आ रही हैं। साथ ही डांस करती नजर आ रही हैं। 

निशांत भट्ट के साथ अक्षरा सिंह का जबरदस्त डांस

दरअसल अक्षरा सिंह ने निशांत भट्ट के साथ धमाल मचाती नजर आ रही हैं। अदाकारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें वो अपने बहुत अच्छे दोस्त निशांत भट्ट के साथ डांस कर रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा सिंह मराठी लुक में दिखाई दे रही हैं। अक्षरा का ये लुक देख फैंस की धड़कनें काफी तेज हो गई हैं।

वहीं कोरियोग्राफर निशांत भट्ट भी काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। अक्षरा के इस क्लिप पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही फैंस लगातार इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। 

बिग बॉस में हुई थी निशांत अक्षरा की दोस्ती

बता दें कि अक्षरा सिंह और निशांत भट्ट की मुलाकात बिग बॉस ओटीटी मके दौरान हुई थीं। इसके बाद दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। इस शो में भी अक्षरा सिंह ने जमकर धमाल मचाया था। आज भी दोनों की दोस्ती बरकरार है। बता दें अक्षरा सिंह को उनके फैंस भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन बुलाते हैं। बिहरा- यूपी में उनकी पॉपुलैरिटी काफी अच्छी है।

अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी में दिखाई दी जिसके बाद उनकी पॉपुलेरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई। बिग बॉस के बाद अब अक्षरा सिंह को पूरा देश जानता है। अक्षरा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं।

खासकर उनका नाम पवन सिंह के साथ जुड़ा था। तब से उनकी पर्सनल लाइफ ज्यादा चर्चे में रहती है। हालांकि पवन सिंह और अक्षरा सिंह बाद में दोनों अलग हो गए। वहीं अक्षरा अक्सर म्यूजिक वीडियो में भी नजर आती रहती हैं।


Tags:    

Similar News