Akshara Singh Video: दुल्हन बन, भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने किया अपने प्यार का इजहार, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

Akshara Singh Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया क्वीन हैं, वह रोजाना अपने पोस्ट से सोशल मीडिया का पारा हाई किए रहती हैं। कभी अपने डांस वीडियो के जरिए तो कभी मजेदार वीडियो तो कभी हॉट और खूबसूरत तस्वीरों के जरिए|

Update:2023-06-16 15:57 IST
Akshara Singh Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया क्वीन हैं, वह रोजाना अपने पोस्ट से सोशल मीडिया का पारा हाई किए रहती हैं। कभी अपने डांस वीडियो के जरिए तो कभी मजेदार वीडियो तो कभी हॉट और खूबसूरत तस्वीरों के जरिए, अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी चर्चा होती है, इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

दुल्हन की तरह सजी धजी नजर आईं अक्षरा सिंह

जैसा कि हमने आपको बताया अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह आए दिन अपने सिर्फ एक-दो पोस्ट नहीं बल्कि कई पोस्ट शेयर कर देती हैं। वहीं आज भी उन्होंने अपना कई वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दुल्हन की तरह सजी धजी नजर आ रहीं हैं। जब भी अक्षरा सिंह अपनी दुल्हन के गेटअप में तस्वीरें शेयर करती हैं, तो उनके फैंस के बीच उनकी शादी की चर्चा होने लग जाती है।

अक्षरा सिंह ने किया प्यार का इजहार

अक्षरा सिंह द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो उसमें वह दुल्हन के जोड़े में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी के गाने "हे शोना" पर बेहद ही कमाल का फेस एक्सप्रेशन देते नजर आ रहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन के जरिए अपने प्यार का इजहार भी किया है। जी हां!! अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा, "प्रॉमिस करो हो न मेरे साथ...कमेंट में बताओ कौन-कौन हो मेरे साथ? आई लव यू।"

बार-बार देखा जा रहा अक्षरा सिंह का ये वीडियो

अक्षरा सिंह के लाखों फैंस हैं जो एक्ट्रेस पर खूब प्यार लुटाते हैं। वहीं अब अक्षरा के इस वीडियो पर भी नेटीजेंस बहुत ही तेजी से कमेंट कर रहें हैं, और वीडियो को बार-बार देख रहें हैं। अक्षरा सिंह ने अपनी नजाकत और अपने कमाल के एक्सप्रेशन से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है।

अक्षरा सिंह अपकमिंग फिल्म

भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह इंडस्ट्री में खूब नाम कमा रहीं हैं और अब वह भोजपुरी के साथ ही हिंदी पर्दे पर भी अपनी पहचान बनाने की रह पर निकल चुकीं हैं। फिलहाल अक्षरा सिंह की फिल्म की बात करें तो वह इन दिनों अपनी फिल्म "ज्योति" की शूटिंग में बिजी चल रहीं हैं, जिसमें विक्रांत सिंह भी मुख्य किरदार में हैं। अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की एकसाथ ये दूसरी फिल्म है।

Tags:    

Similar News