Akshara Singh: अबतक नहीं देखा होगा अक्षरा सिंह का ऐसा धाकड़ अंदाज, लेटेस्ट वीडियो में दिखाया अपना फुल स्वैग

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह तेजी से अपना नाम बना रहीं हैं। वह इन दिनों काफी व्यस्त हैं, क्योंकि वह अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

Update: 2023-06-13 08:16 GMT
Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह तेजी से अपना नाम बना रहीं हैं। वह इन दिनों काफी व्यस्त हैं, क्योंकि वह अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसी के साथ अक्षरा सिंह सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भोजपुरी हसीना का दबंग अंदाज देखने को मिल रहा है।

अक्षरा सिंह ने दिखाया अपना दबंग अंदाज

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना दबंग अंदाज दिखाया है। अक्षरा सिंह उस वीडियो में बुलेट चलाती नजर आ रहीं हैं।

अक्षरा सिंह का ये अंदाज देख फैंस हुए इंप्रेस

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह वीडियो में बुलेट पर अपनी फिल्म के डायरेक्टर को पीछे बैठाकर उसे चलाती नजर आ रहीं हैं, अक्षरा सिंह का ये अंदाज देख उनके फैंस इंप्रेस हो गए हैं। कमेंट बॉक्स में धड़ल्ले से कमेंट कर रहें हैं। एक फैन ने लिखा, "एकदम कड़क।" दूसरे ने लिखा, "बुलेट रानी।" तीसरे ने लिखा, "वाह जियो शेरनी।" चौथे ने लिखा, "आज से बुलेट रानी।" इसी तरह अक्षरा सिंह के इस अंदाज पर फैंस लट्टू हो चुके हैं।

सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह भोजपुरी पर्दे पर तो राज कर ही रहीं हैं साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी अपने हुस्न का जलवा बिखेरती रहती हैं। अक्षरा सिंह की अदाओं पर लाखों लोग मरते हैं, वहीं अक्षरा भी सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों को अपनी लाइफ से अप टू डेट रखती हैं।

अक्षरा सिंह अपकमिंग फिल्म

भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की फिल्म "डार्लिंग" का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। वहीं इसके साथ ही उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म "जानू आई लव यू" की शूटिंग पूरी की, जिसमें भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह लीड रोल में हैं। वहीं इसके साथ ही इन दोनों वह अपनी फिल्म "ज्योति" की शूटिंग कर रहीं हैं, जिसमें भी विक्रांत सिंह संग उनकी जोड़ी बनी हुई है।

Tags:    

Similar News