Akshara Singh के अपने पापा के साथ बनाया रील, पापा ने कहा "मैं नहीं तो कौन बे?", जानिए पूरी खबर

Bhojpuri Actress Akshara Singh: गूंजन सिंह के लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग 'मैं नहीं तो कौन बे?' पर अपने पापा के साथ एक रील वीडियो में अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं।

Report :  Anushka Rati
Update: 2022-11-06 11:34 GMT

Instagram post (image: social media)

Akshara Singh Instagram Post: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर और टॉप एक्ट्रेस, बोल्ड, सुपरहॉट और हमेशा कंट्रोवर्सी में घिरी रहने वाली अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अक्षरा ने अपने बेहतरीन एक्टिंग से करोड़ों दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है और साथ ही अपनी सुरीली आवाज से भी अक्षरा सिंह बड़ी संख्या में फैंस को दीवाना बनाया है

आपको बता कि भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस, बोल्ड, सुपरहॉट और हमेशा विवादों में घिरी रहने वाली अक्षरा सिंह आज किसी भी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं हैं। साथ ही फैंस को उनका ग्लैमरस स्टाइलिश अंदाज खूब पसंद आता है। अक्षरा सिंह के चाहने वालों की तादाद बहुत बड़ी है। जहां अक्षरा सिंह की एक झलक पाने के लिए उनके चाहने वाले बेकरार रहते हैं और अक्षरा सिंह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो और रिल्स वीडियो भी आए दिन पोस्ट करती रहतीं हैं। वहीं एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो उनके चाहने वालों को खूब पसंद आती है। हालांकि अक्षरा सिंह हाल के दिनों में कई कंट्रोवर्सी के कारण भी लाइमलाइट में बनी रहीं हैं।

बता दें कि अक्षरा का एक नया रील वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह एक होटल के कमरे में पोज देती नजर आ रही हैं। यह वीडियो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रूकेगी। बात दरअसल यह है कि अक्षरा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- अपनी धून में रहती हूं, मैं भी तेरे जैसी बिल्कुल नहीं हूं। साथ ही अक्षरा ने इस कैप्शन के साथ नीचे लिखा आप लोग अच्छे कैप्शन नहीं बताएंगे तो ऐसे ही अटपटे कैप्शन मिलेंगे। इसके बाद अक्षरा के फैंस खूब स्माइली इमोजी कमेंट्स में सेंड करते नजर आए। वहीं अक्षरा सिंह के कई फैंस उन्हें नए कैप्शन के लिए राय दे रहा है तो कोई इस कैप्शन पर ठहाके मारकर हंसता नजर आया। अक्षरा सिंह के इस वीडियो के कैप्शन को देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

इसके साथ ही गूंजन सिंह के लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग 'मैं नहीं तो कौन बे?' पर अपने पापा के साथ एक रील वीडियो में अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं। यह अक्षरा सिंह का लेटेस्ट रील वीडियो है और इसे अक्षरा सिंह के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

वहीं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक और वीडियो पोस्ट किया है और इस वीडियो में अक्षरा ये बोल रही हैं कि अपने सैयां जी को वह साड़ी में लपेट कर रखेंगी। अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने पर अक्षरा सिंह का यह विस्फोटक दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

इसके अलावा अक्षरा सिंह को लेकर दर्शकों की दीवानगी और मोहब्बत का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या 5 मिलियन से ज्यादा हैं। वहीं ऐसे में अक्षरा सिंह का कोई भी पोस्ट चाहे वो वीडियो हो या तस्वीर हो रिलीज होते ही काफी तेजी से वायरल होने लगता है। बता दें कि अक्षरा सिंह ने अपने करियर की सेकंड इनिंग्स बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद फिर से तेजी से शुरू की है और आज उनके पास प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं है।

Tags:    

Similar News