Bhojpuri Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सीख रहीं हैं कुछ नया, जल्द देगी फैंस को बड़ा सरप्राइज़, यहां जानें

Bhojpuri Heroin Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने अपने फैंस और फॉलोअर्स को जानकारी दी है कि वह कुछ नई चीज सीख रहीं हैं।

Update: 2023-08-20 09:24 GMT
Bhojpuri Heroin Akshara Singh (Photo- Social Media)
Bhojpuri Heroin Akshara Singh: भोजपुरी दुनिया की हसीना अक्षरा सिंह अपनी शानदार अदाकारी के चलते लोगों की फेवरेट अदाकारा बन चुकीं हैं। अक्षरा सिंह सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा ही नहीं बल्कि एक शानदार गायक भी हैं, जी हां! एक्टिंग की साथ ही म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अक्षरा सिंह अपनी एक दमदार छाप छोड़ चुकीं हैं। अब वहीं अक्षरा सिंह ने अपने फैंस और फॉलोअर्स को जानकारी दी है कि वह कुछ नई चीज सीख रहीं हैं।

अक्षरा सिंह ने शेयर किया वीडियो

भोजपुरी पर्दे की बेहद ही खूबसूरत और टैलेंटेड हसीना अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 5.9 मिलियंस फॉलोअर्स हैं, यही संख्या उनके फैंस की दीवानगी बता रही है। अक्षरा सिंह भोजपुरी की दुनिया की एक ऐसी अदाकारा हैं जिसके पोस्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि अक्षरा सिंह के हर पोस्ट की बात ही एकदम अलग होती है।

अब एकबार फिर अक्षरा सिंह का लेटेस्ट पोस्ट चर्चा में आ गया है। दरअसल यह चर्चा में इसलिए आया है, क्योंकि इसमें अक्षरा सिंह कुछ नया सीख रहीं हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा है, "सीख रहीं हूं...रिहर्सल टाइम...कुछ शानदार म्यूजिशियन के साथ।" वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षरा सिंह के साथ और भी बहुत से लोग दिखाई दे रहें हैं, जहां कोई तबला बजा रहा है तो वहीं कोई ढोलक, जबकि अक्षरा सिंह "छाप तिलक" गाना गाते नजर आ रहीं हैं।

फैंस को पसंद आया अक्षरा सिंह का ये वीडियो

अक्षरा सिंह के आवाज की फैंस अक्सर तारीफ करते दिखाई देते हैं, तभी तो उनके गाने भी बड़ी ही आसानी से मिलियन व्यूज पार कर जाते हैं। एक फैन ने अक्षरा सिंह के इस वीडियो को देख कमेंट करते हुए लिखा, "दिन बन गया।" दूसरे ने लिखा, "क्या बात है।" तीसरे ने लिखा, "वाह क्या आवाज है आपकी बहुत अच्छा लगा।" इसी तरह अक्षरा के फैंस इस वीडियो की खूब तारीफ कर रहें हैं।

भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह की आने वाली फिल्में

भोजपुरी दिवा अक्षरा सिंह आखिरी बार परदे पर फिल्म "डार्लिंग" में नजर आईं थीं। इस फिल्म को बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। वहीं पिछले कुछ समय से वह अपनी फिल्म "अक्षरा" को लेकर सुर्खियों में हैं, इसके अलावा जल्द ही वह अभिनेता विक्रांत सिंह के साथ फिल्म "ज्योति" और "जानू आई लव यू" में भी दिखाईं देंगी।

Tags:    

Similar News