OMG!! मजबूरन 25 बार दुल्हन बन चुकीं हैं भोजपुरी की ये एक्ट्रेस, वजह सुन, हिल जायेगा दिमाग

Bhojpuri Actress Chandni Singh: भोजपुरी के लगभग सभी सुपरस्टार्स संग काम कर चुकीं अभिनेत्री चांदनी सिंह(Chandani Singh) आज किसी खास पहचान की मोहताज नहीं हैं।

Update: 2023-08-10 11:40 GMT
Bhojpuri Actress Chandni Singh (Photo- Social Media)
Bhojpuri Actress Chandni Singh: भोजपुरी के लगभग सभी सुपरस्टार्स संग काम कर चुकीं अभिनेत्री चांदनी सिंह (Chandani Singh) आज किसी खास पहचान की मोहताज नहीं हैं। चांदनी सिंह की शानदार अदाकारी की चर्चा खुद ब खुद उनके फैंस के बीच होती रहती है। चांदनी सिंह आज के समय में भोजपुरी की एक जानी मानी अदाकारा बन चुकीं हैं, लेकिन आप में से बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि अभिनेत्री अपनी जिंदगी में 25 बार शादी रचा चुकीं हैं, जी हां! इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया था।

25 बार दुल्हन बन चुकीं हैं अभिनेत्री चांदनी सिंह

अभिनेत्री चांदनी सिंह की फिल्मों और गानों पर दर्शक भर भरकर प्यार लुटाते हैं। चांदनी सिंह का गाना इतना धमाकेदार होता है कि वह रिलीज होते ही वायरल हो जाता है और फिर दर्शकों के बीच उस गाने को लेकर जबरदस्त उत्साह भी देखने को मिलता है। फिल्मों और गानों में आपने अबतक चांदनी सिंह के कई अलग-अलग अंदाज देंखे होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह अबतक 25 बार दुल्हन बन चुकीं हैं। जी हां!! चांदनी अभी महज 29 साल की हैं और इस उम्र में वह 25 बार तो शादी रचा चुकीं हैं। आइए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।

अभिनेत्री चांदनी सिंह ने खुद किया खुलासा

भोजपुरी अभिनेत्री चांदनी सिंह ने खुद इस बात का खुलासा किया है। अपने द्वारा दिए एक इंटरव्यू में चांदनी सिंह ने कहा कि वह 25 बार शादी कर चुकीं हैं, हालांकि रियल लाइफ में नहीं बल्कि रील लाइफ में। चांदनी सिंह ने कहा कि वह खुद हैरान हैं कि पर्दे पर वह 25 बार शादी कर चुकीं हैं। हालांकि रियल लाइफ में चांदनी अभी सिंगल हैं। वहीं शादी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी उन्हें नहीं पता कि वे कब शादी करेंगी। फिलहाल अभी वे अपने काम में व्यस्त चल रहीं हैं।

फिटनेस पर देती हैं खूब ध्यान

अभिनेत्री चांदनी सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। चांदनी जमकर मेहनत करती हैं। फिटनेस के मामले में वह बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, बिपाशा बसु और सुष्मिता सेन जैसी अदाकाराओं से इंस्पायर होती हैं। फिलहाल चांदनी सिंह के काम की बात करें तो वह कुछ दिनों पहले रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो(Bhojpuri Song) में पॉवर स्टार पवन सिंह(Pawan Singh) के साथ नजर आईं थीं, जो कि एक भक्ति गीत है। यह गाना जबरदस्त धमाल मचा रहा है।

Tags:    

Similar News