Actress Kajal Raghwani को मिला अवॉर्ड, तो इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने मारा ताना, जानें क्या कहा

Kajal Raghwani-Yamini Singh: भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी को आइकन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया, जिसपर अब भोजपुरी की अदाकारा यामिनी सिंह ने सवाल उठाए हैं।

Update: 2023-08-04 11:17 GMT
Kajal Raghwani-Yamini Singh (Photo- Social Media)
Kajal Raghwani-Yamini Singh: बीते दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में अवार्ड फंक्शन आयोजित किया गया था। ऐसा मौका भोजपुरी इंडस्ट्री में सालों बाद आया था, जब बहुत से सितारे एकसाथ एक ही छत के नीचे मौजूद थे। इस अवॉर्ड फंक्शन में कई ऐसी चीजें हुईं, जिसकी शायद ही दर्शकों ने कभी उम्मीद की होगी। वहीं इस फंक्शन के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में एक अलग ही बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां कुछ लोगों का पैचअप हुआ है, वहीं कुछ लोगों के बीच अनबन हो गई है।

काजल राघवानी को मिला ये अवॉर्ड

अब अवॉर्ड नाइट थी, तो जाहिर तौर पर इंडस्ट्री के सितारों को उनकी योग्यता के अनुसार अवॉर्ड दिया गया। वही भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी को आइकन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया, जिसपर अब भोजपुरी की अदाकारा यामिनी सिंह ने सवाल उठाए हैं। बताते चलें तो यामिनी सिंह को उनकी फिल्म "नया विवाह" के लिए प्रमाइसिंग स्टार ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

यामिनी सिंह ने कही ये बात

भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुकीं अभिनेत्री यामिनी सिंह ने काजल राघवानी को आइकन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिए जाने पर रिएक्ट करते हुए कहा, "काजल राघवानी को आइकन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड कैसे दिया गया, ये अवॉर्ड अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को दिया जाना चाहिए था।"

रानी चटर्जी ने भी निकाली थी भड़ास

यामिनी सिंह के अलावा रानी चटर्जी भी अवॉर्ड फंक्शन के बाद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बिना नाम लिए भोजपुरी सितारों पर निशाना साधा था। रानी चटर्जी ने अवॉर्ड नाइट के दूसरे ही दिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था और बिना नाम लिए ताना मारते हुए कहा था की अब लगता है कि इंडस्ट्री के शादीशुदा एक्टर को डेट करना पड़ेगा, क्योंकि आप चाहे जितना अच्छा काम कर लो, कोई नोटिस नहीं करता।

यामिनी सिंह और खेसारी में हुई अनबन

भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों यामिनी सिंह और खेसारी के बीच हुई अनबन खूब सुर्खियों में है। खेसारी लाल यादव ने यामिनी सिंह को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है। यामिनी और खेसारी के बीच काफी अच्छी दोस्ती हुआ करती थी, लेकिन अवॉर्ड नाइट के बाद पता नहीं क्या हुए कि दोनों में अनबन होने लगी है।

Tags:    

Similar News