Kajal Raghwani: पवन सिंह से प्यार करती हैं काजल राघवानी, बताया कैसे आया था पॉवर स्टार पर दिल

Kajal Raghwani: अभिनेत्री काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की दुनिया की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेज में से एक हैं और हों भी क्यों ना? भोजपुरी दर्शकों की डिमांड में जो अक्सर रहती हैं।

Written By :  Shivani Tiwari
Update: 2023-09-22 08:14 GMT

Kajal Raghwani (Photo- Social Media)

Kajal Raghwani: अभिनेत्री काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की दुनिया की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेज में से एक हैं और हों भी क्यों ना? भोजपुरी दर्शकों की डिमांड में जो अक्सर रहती हैं। काजल राघवानी के बहुत से फैंस हैं, जो उनकी खूबसूरती और हॉटनेस के साथ ही उनकी अदाकारी पर भी अपनी जान छिड़कते हैं। वे काजल राघवानी की फिल्मों और गानों का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं, वहीं इसी बीच काजल राघवानी ने सरेआम ये खुलासा कर दिया है कि उन्हें पहली बार पवन सिंह से प्यार कब हुआ था।

पवन सिंह से प्यार करती हैं काजल राघवानी

काजल राघवानी को इंडस्ट्री में आए कई साल हो चुके हैं, और तब से लेकर अबतक उन्होंने भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है और अभी भी करती ही आ रहीं हैं। काजल राघवानी अपने काम को लेकर जितना सुर्खियों में रहती हैं, उतना ही उनका नाम अक्सर विवादों में भी रहता है। काजल अबतक कई विवादों में फंस चुकीं हैं। अगर देखा जाय तो उनका एक विवाद पर्सनल लाइफ को लेकर भी हो चुका है। जी हां!! दरअसल वह खेसारी लाल यादव से प्यार करती थीं, लेकिन इनकी प्रेम कहानी सफल नहीं हो पाई।


काजल राघवानी भोजपुरी की दुनिया की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनकी शादी की चर्चा अक्सर होती रहती है, वहीं अब एक बार फिर वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट के चलते खबरों में आ गईं हैं। दरअसल उन्होंने लेटेस्ट पोस्ट में जिक्र किया है कि उन्हें पवन सिंह से पहली बार प्यार कब हुआ था।

इस तरह से पवन सिंह के प्यार में पड़ गईं थीं काजल

काजल राघवानी अभिनेता पवन सिंह से प्यार करती हैं और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद अपने लेटेस्ट पोस्ट में किया है। दरअसल काजल राघवानी ने सोशल मीडिया पर थोड़ी देर पहले ही अपनी एक तस्वीर शेयर की है, उस तस्वीर के बैकग्राउंड में पवन सिंह का "चांद न सुनर लगेला" गाना बज रहा है। अपनी इस तस्वीर के साथ काजल ने कैप्शन में लिखा है, "इस आवाज से प्यार इसी गाने से हुआ था।" इसी के साथ उन्होंने अपने इस पोस्ट में पवन सिंह को टैग भी किया है। काजल राघवानी के इस पोस्ट से तो यह साफ है कि जब उन्होंने पवन सिंह का ये गाना सुना, तभी उन्हें अपना दिल दे बैठी थी। वहीं अब काजल राघवानी के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहें हैं।



 


Tags:    

Similar News