Bhojpuri Actresses: साड़ी में गर्दा उड़ाने वाली भोजपुरी हसीनाओं से मिलिए, देखते ही रह जाएंगे तस्वीरों को

Bhojpuri Actresses Saree Look: भोजपुरी इंडस्ट्री की कई हसीनाएं नेम, फेम और पॉपुलैरिटी के मामले में किसी बॉलीवुड दिवा से कम नहीं हैं। भोजपुरी की बालाएं भी ऑनस्क्रीन के साथ ही सोशल मीडिया पर भी हुस्न का जलवा दिखाती रहती हैं।

Update: 2023-04-10 15:13 GMT
Bhojpuri Actresses Saree Look (Photo- Social Media)
Bhojpuri Actresses Saree Look: भोजपुरी इंडस्ट्री की कई हसीनाएं नेम, फेम और पॉपुलैरिटी के मामले में किसी बॉलीवुड दिवा से कम नहीं हैं। भोजपुरी की बालाएं भी ऑनस्क्रीन के साथ ही सोशल मीडिया पर भी हुस्न का जलवा दिखाती रहती हैं। आज हम आपको भोजपुरी सिनेमा की कुछ ऐसी हसीनाओं के बारे में बताएंगे जो न सिर्फ स्टाइलिश आउटफिट में बल्कि साड़ी में ही कहर ढाती रहती हैं। ये हसीनाएं साड़ी में अपनी इतनी कमाल की अदाएं दिखाती हैं कि देखने वाले इन्हें देखते ही रह जाते हैं।

मोनालिसा (Monalisa)

भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद हॉट एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शुमार एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा के हॉट अंदाज से तो आप सभी वाकिफ होंगे, लेकिन क्या आपने इनका सारी लुक देखा है? जी हां!! मोनालिसा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको उनकी साड़ी में एक से एक खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी, जो लोगों के होश उड़ा देती हैं। साड़ी में मोनालिसा बला ही खूबसूरत लगती हैं अगर आपको को हमपर विश्वास नहीं है तो आप खुद देख लीजिए।

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)

भोजपुरी बाला रानी चटर्जी के साड़ी लुक पर तो हर कोई फिदा है। वैसे तो आपने रानी को अधिकतर ही फिल्मों में कई बार साड़ी पहने देखा होगा, लेकिन रानी ने साड़ी पहने हुए अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद हसीन लग रहीं हैं। साड़ी में अपनी खूबसूरत अदाएं फ्लांट करते हुए रानी चटर्जी ने सभी को अपना दीवाना बना लिया है।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

भोजपुरी एक्ट्रेसेज के साड़ी लुक की बात हो रही हो और खूबसूरत दिवा अक्षरा सिंह का नाम न लिया जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता। अक्षरा सिंह वैसे तो अधिकतर ही आपको वेस्टर्न लुक में दिखाईं देंगी, लेकिन जब वे साड़ी पहनती हैं तो सभी की निगाहें उनकी ओर अपने आप खींची चली जाती हैं। अक्षरा साड़ी में भी लोगों के दिलों को लूट ले जाती हैं और फैंस आहें भरने लग जाते हैं।

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)

अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी साड़ी में बेहद हसीन लगती हैं। अपने एक्टिंग से पूरे यूपी बिहार को अपना दीवाना बना चुकीं एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की साड़ी में अदाएं देखते बनती हैं। फैंस उनके तस्वीरों को एक बार नहीं बल्कि बार-बार निहारते हैं और कमेंट कर खूब तारीफ करते हैं। आम्रपाली दुबे साड़ी पहन अपनी खूबसूरत अदाएं दिखाती हैं, जिस पर फैंस मर मिटते हैं।

Tags:    

Similar News