Bhojpuri Chhath Geet 2021: छठ गीत 'उगी हे अदितमल' रिलीज, छठ माई की भक्ति में रमी अनुपमा यादव

Bhojpuri Chhath Geet 2021: अनुपमा यादव का छठ गीत ‘उगी हे अदितमल’ (Ugi He Aaditmal) यूट्यूब के ऑफिशियल चैनल Raunak Films पर रिलीज किया गया है।

Written By :  Shweta
Update: 2021-11-06 10:53 GMT

अनुपमा यादव (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Chhath Geet 2021: छठ पर्व भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन यह पर्व (बिहार )का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। छठ बिहार की संस्कृति को दर्शाता है। इस दिन महिलाएं 24 घंटे बिना कुछ खाएं निर्जला व्रत रहती हैं। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही यह व्रत पूर्ण होता है। (छठ का महीना शुरू हो चुका है। ) ? छठ माई के भक्त तैयारी में लगे हुए हैं।

चारों ओर छठ देवी के गानों की गूंज सुनाई दे रहा है। इस कड़ी में भोजपुरी सिनेमा के फेमस फीमेल सिंगर अनुपमा यादव (anupama yadav bhojpuri singer,) का छठ गीत 'उगी हे अदितमल' (Ugi He Aaditmal) यूट्यूब के ऑफिशियल चैनल Raunak Films पर रिलीज किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 74 लाख लोग देख चुके हैं।

बता दें कि भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव का छठ स्पेशल गीत ( Anupama Yadav Chhath Special song) 'उगी हे अदितमल' बहुत ही भव्य तरीके से फिल्माया गया है। इस गाने में महिलाएं सूर्य देव को उगने के लिए प्रार्थना कर रही हैं ताकि उन्हें देख कर अपना-अपना व्रत खोल (सके। )

Full View

अनुपमा यादव की बात करें (anupama yadav ka chhath geet) तो उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। शुरुआत के दिनों में उन्होंने कड़ी मेहनत की लेकिन आज के दौर में इनकी अलग पहचान हैं। अपनी आवाज के दम पर ये लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। (अब तक इन्होंने तकरीबन 152 से अधिक एल्बम में मधुर सुर दे चुकी हैं। ) बहरहाल आपको बता दें कि अनुपमा यादव ने कई भोजपुरी गाने दिए हैं। जैसे फिंगरप्रिंट वाला चोली, दिल्ली जाईब भागल, ईयरवा के बंगलिनिया लेके भाग गईल, करी दs गवनावा भउजी, है। ये सभी गाने भोजपुरिया दर्शकों के बीच खूब पसंद किए जाते हैं। फिलहाल अभी अनुपमा यादव का छठ गीत 2021'उगी हे अदितमल' बहुत तेजी मिलियन क्लब की ओर बढ़ रहा है। कुछ ही घंटे हुए हैं इसे रिलीज हुए लेकिन हजारों व्यूज मिल गए हैं।

Tags:    

Similar News